Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Ganguly Joins BJP : अटकलों पर लगा विराम….अंतत: गांगुली ने शुरू की राजनीतिक पारी, भाजपा में शामिल

Actress Rupali Ganguly Joins BJP : टीवी शो ‘अनुपमा’ के जरिए घर-घर में मशहूर अदाकारा रुपाली गांगुली (Ganguly Joins BJP) ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक अभिनेत्री आज बुधवार को दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पहुंचीं और पार्टी में शामिल हुईं।

रुपाली आज दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय पहुंचीं। यहां अभिनेत्री ने पार्टी जॉइन की। रुपाली गांगुली के साथ-साथ फिल्म निर्देशक अमय जोशी भी भाजपा में शामिल हो गए हैं। अमय ने कई मराठी फिल्मों का निर्देशन किया है।

रुपाली गांगुली टीवी जगत की चर्चित अभिनेत्री हैं। इन दिनों वह लोकप्रिय धारावाहिक ‘अनुपमा’ में नजर आ रही हैं। इस शो की टीआरपी जबर्दस्त है। शो में रुपाली मुख्य किरदार अनुपमा की भूमिका में हैं। फैंस उन्हें काफी पसंद करते हैं। अभिनय की दुनिया में सिक्का चलाने के बाद रुपाली राजनीति के मैदान में आ गई हैं।

रुपाली सोशल मीडिया पर भी खूब छाई रहती हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2.9 मिलियन यानी 20 लाख से भी ज्यादा फॉलोअर हैं। एक दिन पहले ही यानि मंगलवार रात मुंबई में रुपाली ने अपने जन्मदिन की पार्टी में खूब मस्ती की। मालूम हो कि अभिनेत्री 5 अप्रैल को अपना जन्मदिन मनाती हैं। जन्मदिन के बाद उन्होंने पार्टी की।

रुपाली गांगुली निर्देशक अनिल गांगुली की बेटी हैं। उन्होंने महज सात साल की उम्र में अभिनय की दुनिया में कदम रख दिया था। उन्होंने पहला रोल अपने पिता की बनाई फिल्म ‘साहेब’ में निभाया। हालांकि, रुपाली को पहचान वर्ष 2003 में आए ‘संजीवनी: अ मेडिकल बून’ सीरीयल से मिली थी। इसके बाद उन्होंने ‘बिग बॉस’ के पहले सीजन में भी हिस्सा लिया। वह ‘साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे लोकप्रिय शो का भी हिस्सा रही हैं।

 

 

Most Popular