Weather Update CG : गर्मी की शुरूआत मार्च महीने में मानी जाती है, इस बार अप्रैल निकलने को है आज महीने का आखिरी दिन है, पर प्रदेश का तापमान 43 डिग्री तक नहीं पहुंचा है। जबकि पिछले साल अब तक 45 डिग्री तक तापमान पहुंच गया था और लोग गर्मी से बेहाल था। अब सूबे में आसमान से आग बरसेगी और प्रचंड गर्मी (CG Weather Report) पड़ेगी।
राजधानी सहित प्रदेश पर छाया मौसम चक्रवात और द्रोणिकाएं खत्म हो गई है। इसके साथ ही अब शुष्क हवा (CG Weather Report) चलने लगी है। इसके प्रभाव से तापमान में वृद्धि हो रही है। रविवार के मुकाबले सोमवार को राजधानी का तापमान तीन से चार डिग्री तक बढ़ गया है। यह सामान्य के करीब है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है।
सोमवार से इसका असर महसूस होने लगा है। दिन का तापमान 41 डिग्री पहुंच गया। रविवार को यह 36.2 डिग्री तक था। मौसम साफ होते ही 24 घंटे में तापमान में करीब पांच डिग्री की वृद्धि हो गई। बिलासपुर में तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया है।
एक दिन पहले यह 33 डिग्री तक था। इसी तरह अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग, राजनांदगांव सहित अन्य जगहों पर भी तापमान तीन से चार डिग्री की वृद्धि हो गई। दिन के साथ रात के तापमान में भी वृद्धि होने की संभावना है।
सोमवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43 डिग्री डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 जशपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं, 16 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया है।
सोमवार को न्यूनतम तापमान 22 से 27 डिग्री के बीच रहा। ज्यादातर जगहों पर यह सामान्य से कम है। मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा। इससे दिन के तापमान में वृद्धि होगी। मंगलवार को रायपुर में दिन का तापमान 42 और रात का पारा 26 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
सिस्टम बनना न्यू नॉर्मल : मौसम वैज्ञानिक के अनुसार अप्रैल में वेस्टन डिस्टरबेंस और सिस्टम बनने के कारण अधिकतम तापमान (CG Weather Report) अब पहले जैसा नहीं पहुंच रहा है। इसकी वजह अप्रैल मे क्लाइमेट चेंज रहा। अचानक सिस्टम बनने से बारिश हो जाती और तापमान गिरता है। वैसे अप्रैल में इस तरह का सिस्टम बनना अब सामान्य हो गया है।
शहरों का अधिकतम तापमान
शहर | अधिकतम तापमान | सामान्य से अंतर |
रायपुर | 41 डिग्री | 0 डिग्री |
रायपुर (माना) | 40.8 डिग्री | -2 डिग्री |
बिलासपुर | 40.8 डिग्री | -2 डिग्री |
अंबिकापुर | 39.8 डिग्री | +1 डिग्री |
पेंड्रा | 40.4 डिग्री | +1 डिग्री |
जगदलपुर | 40.2 डिग्री | +3 डिग्री |
दुर्ग | 40.2 डिग्री | -1 डिग्री |
राजनांदगांव | 41.7 डिग्री |