CG Board Result 2024 : इस दिन जारी होगा दसवीं-बारहवीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट

CG Board 10th 12th Result : छत्तीसगढ़ के पांच लाख से अधिक दसवीं बारहवीं के बोर्ड छात्रों का इंतजार जल्द खत्म होने वाला है। माध्यमिक शिक्षा मंडल बहुत जल्द रिजल्ट (CG Board Result 2024) जारी करेगा। इसकी तैयारी में माशिमं के अफसर लगे हुए हैं।

अधिकारी माशिमं के गुप्त कक्ष में कम्प्यूटर से अंकसूची बनाने में जुटे हैं। वहीं रिजल्ट (CG Board Result 2024)जारी करने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग से अनुमति भी मांगी गई है। अनुमति मिलने के बाद रिजल्ट जारी किया जाएगा।

वर्ष 2023-24 में 10वीं की परीक्षा में 1,58,246 बालक शामिल हुए और बालिकाओं की संख्या 1,87,275 रही। वहीं 12वीं की परीक्षा में 1,14,564 बालक शामिल हुए और बालिकाओं की संख्या 1,46,455 रही। रिजल्ट 10 मई तक जारी हो सकता है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड के नतीजे 10 मई को जारी हो सकते हैं। ऐसे में स्टूडेंट्स पर पड़ने वाले दबाव को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने अलग-अलग तैयारियां की हैं। विभाग की ओर से नतीजों से पहले जहां पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग (PTM) करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्टूडेंट्स के लिए हैल्प लाइन नंबर जारी किया गया और सोशल मीडिया पर लाइव प्रोग्राम रखा गया है।

पिछले 5 साल के 10वीं-12वीं के रिजल्ट

साल     10वीं का रिजल्ट (प्रतिशत में)     12वीं का रिजल्ट (प्रतिशत में)
2019     68.20     78.43
2020     73.62     78.59
2021     शत-प्रतिशत     97.43
2022     74.23     79.30
2023     75.05     79.96

बोर्ड ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर : छात्र-छात्राओं की काउंसिलिंग के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टोल फ्री नंबर 1800-233-4363 भी जारी किया है। इस पर कोई भी 1 से 15 मई तक सुबह 10.30 बजे से शाम 5 बजे तक संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन टेलीमानस के टोल फ्री नंबर 14416 पर 24 घंटे मुफ्त परामर्श मिलेगा।