Raigarh News : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले की सीमा से लगे ओडिशा के रेंगाली थाना क्षेत्र के शर्धा महानदी घाट पर एक नाव पलट (Nav Hadsa) गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई। नाव में करीब 70 लोग सवार थे। उसमें सवार बाकी लोग तैरकर बाहर निकल गए, जबकि 7 लोग लापता हैं।
कोतरलिया के पूर्व सरपंच मिनकेतन प्रधान ने बताया कि रायगढ़ के ग्राम कोतरलिया निवासी गंगाराम लोहर के घर खरसिया से करीब 50 लोग आए थे। जहां से सभी लोग पिकअप, मार्शल और कार से शर्धा पथरसेनी मंदिर में पूजा करने जा रहे थे।
इसी दौरान ओडिशा के पचगांव के आगे नदी पार कर जाने के दौरान करीब 70 लोगों से भरी नाव (Nav Hadsa) एकाएक पलट गई। जिससे अफरा-तरफा मच गई। तैरकर अधिकतर लोग बाहर आ गए। एक महिला का शव बरामद हुआ है। जबकि 7 लोग डूब गए हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही ओडिशा पुलिस के अलावा रायगढ़ (Raigarh News) जिले की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से लापता लोगों को ढूंढने की कोशिश की जा रही है। कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंचे।
