Tuesday, October 15, 2024

Durg Road Accident : बस खाई में गिरी, 13 की मौत, कुछ देर में घटनास्थल पहुंचेंगे एचएम

Road Accident Durg : छत्तीसगढ़ में रायपुर-दुर्ग रोड पर मंगलवार रात कर्मचारियों से भरी बस 50 फीट गहरी खाई (Durg Road Accident) में गिर गई। इसमें 13 लोगों की मौत हो गई है। कल देर रात तक 12 लोगों की मौत होने की पुष्टि कलेक्टर ने की थी।  हादसें में 15 लोग घायल हुए हैं। इनमें 10 की हालत गंभीर है। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। ये सभी केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी थे। कलेक्टर ने हादसे की मजिस्ट्रेट जांच कराने के आदेश कर दिए हैं। वहीं आज सुबह घटनास्थल पर सुबह से ही कलेक्टर ऋचा चौधरी और एसपी जितेन शुक्ला पहुंचे। दोनों द्वारा स्थल मुहाना किया जा रहा है और दुर्घटना के कर्म की जांच की जा रही है।

ads1

आज सुबह 10:30 बजे प्रदेश के गृह मंत्री विजय शर्मा घटनास्थल (Durg Road Accident) पहुंचने वाले हैं। वे कल देर रात एम्स में भर्ती मरीजों व उनके परिजनों से भी मिले थे। इस दौरान उन्होंने  कहा कि, घायलों और उनके परिजन से बात हुई है। घायलों ने बताया कि, बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते ड्राइवर को सड़क नजर नहीं आई और बस फिसलकर खाई में जा गरी।

गृहमंत्री ने कहा कि, जांच होने के बाद बाकी बातें स्पष्ट होंगी। उन्होंने कहा कि, फैक्ट्री की ओर से श्रमिकों की सुरक्षा के लिए क्या इंतजाम किए गए थे, उनका बीमा था या नहीं इन तमाम चीजों की जांच होगी। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।

इधर, वहीं केडिया डिस्टलरी ने मृतकों के आश्रितों को 10-10 लाख रुपए, एक सदस्य को नौकरी और घायलों के पूरे इलाज का खर्च उठाने की बात कही है। जानकारी के मुताबिक, हादसा कुम्हारी में खपरी रोड पर मुरुम खदान में हुआ है। केडिया डिस्टलरी के कर्मचारी प्लांट से बस में सवार होकर लौट रहे थे। हादसे (Durg Road Accident) के दौरान बस में 40 लोग सवार थे। टॉर्च और मोबाइल की फ्लैश लाइट जलाकर रेस्क्यू किया गया।घायलों ने बताया कि, बस की लाइट ही नहीं जल रही थी। इसके चलते ड्राइवर को सड़क नजर नहीं आई औरहादसे वाली जगह मोबाइल और टॉर्च की रोशनी में रेस्क्यू करती प्रशासनिक टीम। स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की।अंधेरा होने की वजह से रेस्क्यू में दिक्कतों को सामना करना पड़ा।

पुलिस के साथ बचाव दल और लोगों की भीड़।

Most Popular