Thursday, October 17, 2024

Rohit Sharma Video : छोटी बच्ची ने छूए रोहित के पैर… फिर हिटमैन ने जो किया, दिल जीत लेगा आपका

Rohit Sharma Viral Video :  टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Video) जहां भी जाते हैं फैंस उनका पीछा नहीं छोड़ते हैं। आईपीएल 2024 (IPL 2024) के बीच एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें देख सकते हैं कि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक छोटी बच्ची रोहित के पैर छूते नजर आ रही है, लेकिन इसके बाद हिटमैन ने जो किया वो लोगों को खूब पसंद आ रहा है।

ads1

भारत में रोहित शर्मा (Rohit Sharma Video)के लाखों फैंस हैं, इनमें काफी बच्चे भी शामिल हैं। आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसी दौरान एक बच्ची रोहित के पास आती है और उनका पैर छूती है, हालांकि हिटमैन उसे रोक लेते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रही है।

वायरल वीडियो में देख सकते हैं कि बच्ची के पास रोहित शर्मा की तस्वीर है, वो उसपर हिटमैन का ऑटोग्राफ चाहती थीं। मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान ने उन्हें निराश नहीं किया और फोटो पर साइन की। इस दौरान फैन की खुशी का ठिकाना नहीं था। रोहित का ये अंदाज लोगों को बेहद अच्छा लग रहा है और यूजर्स कमेंट कर लिख रहे हैं कि इसीलिए तो हम इनपर जान लुटाते हैं।

 

 

 

 

 

Most Popular