IPL Auction : आईपीएल ऑक्शन कल : 77 स्लॉट के लिए 377 खिलाडिय़ों पर लगेगा दांव

IPL 2024 Auction Updates : इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 मिनी ऑक्शन (IPL Auction) को लेकर क्रिकेट फैन्स का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। यह नीलामी कल (19 दिसंबर) दुबई में होने वाली है। यह आईपीएल इतिहास में पहली बार होगा, जब नीलामी विदेश में होगी। इस नीलामी में 77 स्लॉट के लिए 333 खिलाडिय़ों की बोली लगने वाली है।

इन प्लेयर्स की लिस्ट को आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने पहले ही जारी कर दिया था। इस बार यह मिनी ऑक्शन भारतीय समयानुसार दोपहर 1 बजे शुरू होगी। नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किए गए 333 खिलाडिय़ों में 214 भारतीय हैं, जबकि 119 विदेशी प्लेयर हैं। साथ ही इस लिस्ट में 111 कैप्ड और 215 अनकैप्ड प्लेयर हैं। नीलामी के लिए लिस्ट में दो असोसिएट देशों के खिलाडिय़ों को भी शामिल किया गया है।

बता दें कि आईपीएल 2024 के लिए सभी 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाडिय़ों की ही जगह है। यानी शॉर्टलिस्ट किए गए 333 प्लेयर्स में से अधिकतर 77 खिलाड़ी ही बिक सकेंगे। 333 खिलाडिय़ों की लिस्ट में 23 प्लेयर ऐसे हैं, जिनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए है। जबकि 13 खिलाडिय़ों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपए रखा गया है। इनके अलावा 1 करोड़, 50 लाख, 75 लाख, 40 लाख, 30 लाख और 20 लाख रुपये बेस प्राइस वाले प्लयेर भी लिस्ट में शामिल हैं।

इन खिलाडिय़ों को खरीदने की रहेगी होड़ : पिछले महीने ही भारत में ही आईसीसी वल्र्ड कप खत्म हुआ है। आईपीएल 2024 का आयोजन भी भारतीय सरजमीं पर होगा। ऐसे में फ्रेंजाइजी की नजर विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों पर रहेगी। इनमें न्यूजीलैंड के रविंद्र रचिंद्र, आस्टे्रलिया के ट्रेविस हेड, मिशेल स्टार्क, पेट कमिंस, इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, साउथ अफ्रीका के जेराल्ड कूट्जी, भारत के शार्दुल ठाकुर, हर्षल पटेल, न्यूजीलैंड के लॉकी फग्र्यूसन समेत अन्य शामिल हैं।

जानिए किस टीम के पास कितने पैसे और कितने खिलाडिय़ों की जगह खाली

टीम मौजूदा खिलाड़ी पर्स में बचे रुपये कितने प्लेयर खरीद सकते हैं
गुजरात टाइटन्स (GT) 17 38.15 करोड़ 8
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 19 34 करोड़ 6
कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 13 32.7 करोड़ 12
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 19 31.4 करोड़ 6
पंजाब किंग्स (PBKS) 17 29.1 करोड़ 8
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 16 28.95 करोड़ 9
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 19 23.25 करोड़ 6
मुंबई इंडियंस (MI) 17 17.75 करोड़ 8
राजस्थान रॉयल्स (RR) 17 14.5 करोड़ 8
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 19 13.15 करोड़ 6