Thursday, October 17, 2024

Exit poll Results Live : छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल : भाजपा को 36 से 46 सीटें और कांग्रेस को मिल सकती हैं 40 से 50 सीटें

Exit poll Results 2023 Live : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे 3 दिसंबर को जारी किए जाएंगे. इससे पहले आज राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना का सबसे सटीक Exit Poll (Exit poll Results Live) आ गया है.

ads1

इंडिया टुडे माय एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मध्य प्रदेश में भाजपा को 106-116, कांग्रेस को 111-121 और अन्य को 6 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है। राज्य में 230 सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 116 सीटों की जरूरत है।

एक्सिस इंडिया के एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को 40-50, भाजपा 36-46 और अन्य को 1 से 5 सीटें दी हैं। राज्य में कुल 90 सीटें हैं। यहां बहुमत का आंकड़ा 46 है।

जन की बात के एग्जिट पोल में राजस्थान में भाजपा को 100-122, कांग्रेस को 62 से 85, अन्य को एक भी सीट नहीं दी गई है। राज्य में कुल 200 सीटें हैं। यहां सरकार बनाने के लिए 101 सीटों की जरूरत है।

India Today Axis My India के एग्जिट पोल के हिसाब से छत्तीसगढ़ में बीजेपी को 36-46 सीट मिलने का अनुमान. कांग्रेस को 40-50 सीट का अनुमान. मतलब वहां किसी को साफ बहुमत मिलता नहीं दिख रहा है. ऐसे में त्रिशंकु विधानसभा के आसार हैं.

 

छत्तीसगढ़ में 76.31 प्रतिशत हुई वोटिंग : पांच राज्यों में से छत्तीसगढ़ इकलौता ऐसा प्रदेश था जहां दो चरणों में मतदान हुआ था। यहां कुल 90 सीटों पर 7 और 17 नवंबर को वोटिंग हुई थी। दोनों चरणों में मिलाकर 76.31 फीसदी मतदान हुआ। यह 2018 से कुछ कम था। तब 76.88 मतदान हुआ था। फिलहाल राज्य में कांग्रेस की सरकार है। वहीं शहरों की तुलना ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा मतदान हुए है। इसका फायदा बीजेपी को मिलेगा या कांग्रेस को इस पर से पर्दा उठने वाला है।

 

 

कांग्रेस ने कहा- भरोसा बरकरार है : एग्जिट पोल को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने कहा कि, भरोसा बरकरार है। आ रही फिर से कांग्रेस सरकार है। वहीं एक चैनल को दिए इंटरव्यू में भूपेश बघेल ने 60 से ज्यादा सीटें जीतने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि, हम फि र से सरकार बनाने जा रहे हैं। डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने कहा कि, जहां तक अनुमानों का सवाल है, मैं हमेशा उन्हें गंभीरता से लेता हूं। ये विभिन्न चैनलों और एजेंसियों की ओर से यह अनुमान लगाने का प्रयास है कि चुनाव में क्या हुआ होगा। इसलिए हमें 3 तक इंतजार करना चाहिए।

 

हर जगह बढ़ा हमारा वोट प्रतिशत : अरूण साव
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, अधिकांश पोल ने बता दिया है कि छत्तीसगढ़ में पार्टी मजबूती के साथ सरकार बना रही है। एग्जिट पोल में भाजपा का सर्वाधिक जगह पर वोट प्रतिशत बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। कुछ जगहों पर कांग्रेस-भाजपा बराबर की स्थिति में हैं। 3 दिसंबर को मतगणना के बाद भाजपा बहुमत के साथ सरकार में आएगी।

 

2018 में गलत साबित हुए थे पोल : 2018 के एग्जिट पोल गलत साबित हुए थे तब राज्य में बीजेपी की सरकार की वापसी बताई गई थी, लेकिन फाइनल रिजल्ट ने सभी को चौंका दिया था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने बड़ी जीत हासिल की थी। नतीजों में कांग्रेस के खाते में 68 सीटें आई थी, जबकि बीजेपी को सिर्फ 15 सीटें हासिल हुई थी। खास बात यह कि इस चुनाव में भाजपा के कई दिग्गजों को हार का सामना करना पड़ा था।

 

सीएम के लिए भूपेश ही पहली पसंद : एक्जिट पोल में छत्तीसगढ़ के सीएम के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ही लोगों की पहली पसंद हैं। उन्हें 45 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद चुना है। जबकि 15 साल तक सत्ता संभालने वाले डॉ. रमन सिंह को 25 प्रतिशत लोगों ने अपनी पसंद बताया है। जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत ही लोगों की पहली पसंद हैं। मध्यप्रदेश की बात करें तो यहां शिवराज सिंह चौहान को 40 और कांग्रेस के कमलनाथ को 39 प्रतिशत लोगों ने चुना है।

देखिए एग्जिट पोल का परिणाम

दैनिक भास्कर
कांग्रेस 45-55
बीजेपी 35-45
अन्य 00-10

आज तक
कांग्रेस – 40-50
बीजेपी – 36-46
जेसीसी – 00
अन्य – 1-5

एबीबी सीवोटर
कांग्रेस – 41-53
बीजेपी – 46-48
जेसीसी – 00-00
अन्य- 0-04

इंडिया टीवी सीएनएस
कांग्रेस 46
बीजेपी 34
अन्य 10

न्यूज 24 चाणक्य
कांग्रेस – 57
बीजेपी – 33
जेसीसी – 00
अन्य – 00

टाइम्स नाऊ
कांग्रेस – 34-36
बीजेपी – 26-30
जेसीसी – 00
अन्य – 2-4

पोल ऑफ पोल्स
कांग्रेस 48
बीजेपी 39
अन्य  01

 

 

Most Popular