Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Panchayat Cafe : पंचायत कैफे छुरिया की बढ़ी लोकप्रियता, शहरवासियों के साथ ही बनी ग्रामीणजनों की पसंदीदा जगह

Rajnandgoan News : छग के राजनांदगांव जिले के छुरिया स्थित पंचायत कैफे (Panchayat Cafe) की लोकप्रियता बढ़ी है। यह जगह अब शहरवासियों के साथ ही ग्रामीणजनों की पसंदीदा जगह बन गई है। जिला प्रशासन की पहल पर संचालित पंचायत कैफे में बिहान की स्वसहायता समूह की महिलाओं को रोजगार मिला है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इसका शुभारंभ किया था और अब यह सफलतापूर्वक संचालित लिया जा रहा है।

पंचायत कैफे (Panchayat Cafe) में परंपरागत व्यंजन चीला, फरा, ठेठरी, खुरमी, अनरसा, मिलेट व्यंजन इडली, दोसा एवं अन्य फास्टफूड व्यंजन उपलब्ध हैं। वहीं मिलेट से बने जायकेदार पकौड़े, हलवा एवं अन्य व्यंजन नागरिकों के लिए उपलब्ध है। गर्मी में लस्सी की खूब डिमांड रही। अब तक समूह की महिलाओं को पंचायत कैफे से 2 लाख 62 हजार रूपए की आमदनी हुई है।

यहां साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आगे चलकर यहां वाजिब कीमतों पर 30 रूपए में चावल, दाल एवं सब्जी नागरिकों को उपलब्ध कराने की योजना है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क एवं गौठान की सामग्री यहां डिस्प्ले की जाएगी।

शहर के नागरिकों के अलावा दूररराज से ग्रामीण (Panchayat Cafe) यहां आ रहे हैं। यहां 5 परिवारों को रोजगार मिला है। यहां कार्यरत मीना बाई ने बताया कि पहले कार्य की खोज में आंध्रप्रदेश जाते थे, लेकिन अब यहीं स्थायी रोजगार मिल गया है। रामदुलार यादव ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण में कार्य छूट गया था, लेकिन अब यहां रोजगार मिलने से वे खुश हैं। देवार यादव ने बताया कि यहां किफायती दर पर स्वादिष्ट चाय, नाश्ता उपलब्ध है।  दोसा, इडली, बड़ा, समोसा, फास्ट फूड, ठेठरी, खुरमी छत्तीसगढ़ी व्यंजन भी है। वाजिब रेट होने के कारण लोगों को पंसद आ रहा है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देते हुए कहा कि समूह की महिलाओं को आगे लाकर उन्होंने कार्य किया है, ताकि हम आगे बढ़ें। ग्राम जोराटोला के श्री देवाराम ने बताया कि किसी भी कार्य से छुरिया आते हैं तो यहां नाश्ता करने जरूर आते हैं। उन्होंने बताया कि यहां का नाश्ता सही कीमतों में बहुत स्वादिष्ट है और यहां बैठने के लिए अनुकूल माहौल है।

स्वसहायता समूह को सीएलएफ से 4 लाख 95 हजार रूपए की वित्तीय सहायता प्राप्त हुई है। इसी तरह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम जोरातराई एवं टेड़ेसरा तथा छुरिया विकासखंड के ग्राम गैंदाटोला में पंचायत कैफे निर्माण की प्रशासनिक स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। ग्राम जोरातराई में 6 स्वसहायता समूह को रोजगार मिलेगा। स्वसहायता समूह को ग्राम संगठन से 4 लाख रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

ग्राम टेड़ेसरा में 6 स्वसहायता समूह को रोजगार मिलेगा। स्वसहायता समूह को ग्राम संगठन से 3 लाख 50 हजार रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी। ग्राम गैंदाटोला में 5 स्वसहायता समूह को रोजगार मिलेगा। स्वसहायता समूह को बैंक लिंकेज से 2 लाख 50 हजार रूपए की वित्तीय सहायता दी जाएगी।

Most Popular