मुख्य समाचार

Nautapa Vida : बारिश की बौछारों के साथ नौतपा विदा, सोमवार से लू से मिलेगी मुक्ति

Mousam Update : नौतपा के आखिरी दिन छत्तीसगढ़ वासियों को हल्की राहत मिली। प्रदेश के कई जिलों में बारिश हुई तो राजधानी रायपुर में बादल छाए रहे। रायपुर में दोपहर के बाद से हवा चली जिसके बाद लोगों को गर्मी से राहत महसूस हुई।

मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक सप्ताह में तापमान में गिरावट होगी जिससे लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिलेगी। नौतपा के आखिरी दिन जगदलपुर, दुर्ग और सरगुजा के कोरिया जिले में कही-कहीं बारिश हुई। जिस कारण से लोगों को गर्मी से निजात मिली।

मौसम विभाग की माने तो बस्तर संभाग में अगले पांच दिनों तक अंधड़ और बारिश की संभावना है। जिस कारण से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार नौतपा के बाद तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट हो सकती है।

मानसून की एंट्री केरल में हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बार मानसून तय समय से पहले पहुंच गया है। वहीं, छत्तीसगढ़ की बात करें तो मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में इस बार मानसून समय से पहले आ सकता है। राज्य के दक्षिणी इलाके में 11 जून तक मानसून दस्तक दे सकता है। वहीं, राजधानी रायपुर में 15 जून तक बारिश की संभावना है।

 

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button