Saturday, January 25, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Dhan Kharidi Kendra : 15 किसानों के 500 से अधिक किसानों ने घेरा कलेक्ट्रेट, धान नहीं बेचने की दी चेतावनी, जानिए वजह

Gariyaband News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में धान खरीदी (Dhan Kharidi Kendra) शुरू होने से पहले कोदोपाली में खरीदी केंद्र खोलने की मांग को लेकर सोमवार को 15 गांव के लगभग 500 किसान कलेक्टोरेट का घेराव करने पहुंचे। पुलिसकर्मियों ने परिसर के बाहर ही किसानों को रोक दिया। इस दौरान कृषक संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।

किसानों ने कहा कि धान बेचने 25 किमी का सफर तय करना पड़ता है। पिछले एक साल से खरीदी केंद्र (Dhan Kharidi Kendra) की मांग को लेकर पत्राचार कर रहे पर कोई सुनाई नहीं हो रही। भारी संख्या में आक्रोशित किसान कलेक्टोरेट घेरने पहुंचे थे। हालांकि उन्हें परिसर के बाहर रोककर आश्वासन दिया गया। किसानों ने दो टूक कहा कि इस सीजन में वे नए केंद्र में ही धान बेचेंगे। खरीदी केंद्र नहीं खोला गया तो वे आगे उग्र आंदोलन करेंगे।

Also Read  Gariyaband News : अधिकारी-कर्मचारी छुट्टी के दिनों में भी बिना अनुमति नहीं छोड़ सकेंगे मुख्यालय

15 गांव के किसानों ने धान खरीदी केंद्र खोलने की मांग लेकर बुधवार को मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट कार्यालय में प्रदर्शन किया। किसानों की मांग है कि कोदोमाली में धान खरीदी केंद्र खोला जाए, जिससे उन्हें धान बेचने के लिए 25 किलोमीटर दूर स्थित पीपरछेड़ी न जाना पड़े। इस रैली में 500 से अधिक किसानों ने भाग लिया गरियाबंद कलेक्ट्रेट के बाहर किसानों ने नारेबाजी करते हुए प्रशासन को उनकी मांग पूरी करने के लिए दबाव बनाया।

प्रदर्शन के दौरान एसडीएम राकेश गोलछा मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा कर उन्हें शांत करने का प्रयास किया। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाएगा। हालांकि, किसानों का कहना है कि अगर उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे इस बार धान बेचने से इनकार कर देंगे।

Also Read  स्कूल शिक्षा विभाग में प्राचार्य पद पर पदोन्नति के लिये मोर हक-मोर अधिकार अभियान का किया आगाज

प्रदर्शनकारियों का यह रूख प्रशासन के लिए एक चुनौती साबित हो सकता है। क्योंकि खरीफ सीजन में धान की खरीदी व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। प्रदर्शन में भाग लेने वाले किसान नेता ने कहा कि धान की खरीदी की प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाना हमारी जरूरत है। 25 किलोमीटर का सफर तय कर पीपरछेड़ी जाना हमारे लिए कठिन है और इसका असर हमारी कृषि गतिविधियों पर पड़ता है।

666 किसानों ने पिछले साल बेचा था धान (Dhan Kharidi Kendra)
वर्तमान में यहां उपरोक्त ग्राम पंचायत के 666 किसान वर्ष 2023-24 में पंजीकृत है, वर्ष 2024-25 में वृद्धि होने की संभावना है। जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत लोहारी, तेंदुबाय, दांतबायकाला, ड्रमरबाहरा से आदिम जाति महकारी समिति मर्यादित पंजीयन क्रमांक 52 पीपरछेड़ी की दूरी ज्यादा है। ये विशेष पिछडी संरक्षित अनुसूचित जनजाति कमार भुंजिया गोड़ व अन्य पिछडा वर्ग बाहुल्य ग्राम है।
क्षेत्र के भौगोलिक स्थिति, आवागमन और दूरी को ध्यान में रखते हुए मध्य में स्थित ग्राम कोदोपाली को सुविधायुक्तः आवागमन, सुरक्षित धान खरीदी बनाने की मांग की जा रही है। ग्रामसभा अनुमोदन उपरांत ग्राम पंचायत प्रस्ताव भी दे चुके हैं। पूर्व में दिए ज्ञापन के आधार पर जिला प्रशासन ने शासन को पत्राचार भी किया है किंतु अब तक स्वीकृति नहीं मिली है।

 

Most Popular