June 28, 2025

Dhaan Kharidi Bardana : बारदाना संकट के बीच विष्णु सरकार का बड़ा फैसला, अब खुद के बोरे में किसान बेच सकेंगे धान, 25 रुपये मिलेगा पर बोरा

Chhattisgarh News : बकाया भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ के राइसमिलर्स हड़ताल पर हैं। इससे धान खरीदी केंद्रों में पुराने बारदाना (Dhaan Kharidi Bardana) का संकट गहरा गया है। प्रदेश के कई खरीदी केंद्रों में धान खरीदी बंद होने की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इस बीच विष्णुदेव साय सरकार ने प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत दी है। अब किसान अपने बारदाना (बोरा) पर भी धान बेच सकेंगे। इसके लिए सरकार प्रति बारदाना 25 रुपये का भुगतान किसानों को करेगी।

राज्य शासन ने किसानों के हित में धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक लाभकारी और पारदर्शी बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। इसी क्रम में उपार्जन केंद्रों में धान विक्रय के लिए किसान द्वारा अपने अच्छे जूट बारदाने (Dhaan Kharidi Bardana) का उपयोग कर सकने और इसके एवज में प्रति बारदाना 25 रूपये का भुगतान किसान को किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य सचिव द्वारा सभी जिलों के कलेक्टरों और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में यह जानकारी दी है।

इस वर्ष किसान अपने अच्छे जूट बारदानों का उपयोग धान विक्रय में कर सकते हैं। इसके लिए किसानों को प्रति बारदाना 25 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन में नये बारदाने, पुराना जुट बारदाना व पीडीएस बारदानों सहित किसानों बारदानों का प्रयोग किया जाना है। जिसके तहत कृषक अपने अच्छे जूट बारदाना का प्रयोग धान विक्रय में कर सकते हैं।