ABVP-NSUI Fight Video : एनएसयूआई और एबीवीपी में जमकर मारपीट, फाड़े एक दूसरे के कपड़े

Raipur News : रायपुर के साइंस कॉलेज में एबीवीपी और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं में जमकर मारपीट (ABVP-NSUI Fight Video) हुई। एक दूसरे के शर्ट भी फाड़े। बताया जा रहा है कि मारपीट भारतीय जनपा पार्टी के छात्र संघ विंग एबीवीपी के सदस्यता अभियान के दौरान हुई। ABVP की शिकायत पर NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR हुई है। मामला सरस्वती नगर थाना क्षेत्र का है।

मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे ABVP के कार्यकर्ता साइंस कॉलेज पहुंचे थे। वे स्टूडेंट्स से बातचीत कर सदस्यता अभियान चला रहे थे। अभियान का NSUI कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। उनका आरोप था कि सदस्यता अभियान के बहाने में छात्र-छात्राओं से जबरन वसूली की जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में बहस हुई।

मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट बुरी तरह फट गई।

इस दौरान देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई। दोनों पक्ष एक दूसरे को लात-घूंसे मारने लगे। मारपीट का वीडियो (ABVP-NSUI Fight Video) भी सामने आया है, जिसमें करीब 12-13 लड़के एक दूसरे को घेरकर पीट रहे हैं। मारपीट में दो-तीन लड़कों की शर्ट भी बुरी तरह फट गई। वहीं कुछ लड़कों के हाथ-पैर में भी चोटें आई हैं।

देखते ही देखते कुछ ही मिनटों में बहसबाजी धक्का-मुक्की में बदल गई।

रायपुर पश्चिम ASP दौलत राम पोर्ते ने कहा कि मामले में एक पक्ष की शिकायत पर जांच करने के बाद FIR दर्ज की गई है। दूसरे पक्ष ने भी हमें शिकायत दी है। उस पर भी जांच के बाद निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।रायपुर में सदस्यता अभियान के दौरान ABVP और NSUI में बहसबाजी।

NSUI कार्यकर्ताओं पर FIR की खबर मिलते ही NSUI प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंच गए। थाने के बाहर रात 1 बजे तक हंगामा होता रहा। इस दौरान ASP, CSP और करीब 4 थानों के TI मौजूद थे। इस दौरान जमकर नारेबाजी होती रही।