मुख्य समाचार

Bemetara Truck Accident : खड़े ट्रक में जा घुसी पिकअप, 9 लोगों की मौत

Bemetara News : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में देर रात एक पिकअप खड़े ट्रक में जा घुसी। हादसे (Bemetara Truck Accident) में 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इनमें 5 महिलाएं और 2 जुड़वा बहनें सहित 3 बच्चे शामिल हैं। 23 से ज्यादा लोग घायल हैं, 4 घायलों को रायपुर एम्स में भर्ती किया गया है। जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हादसा बेमेतरा थाना क्षेत्र के कठिया गांव में हुआ। सीएम साय ने हादसे पर दुख जताते हुए मृतक परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

जानकारी के अनुसार करीब 35 से ज्यादा लोग पिकअप में सवार होकर सिमगा के पास ग्राम तिरैया में छठी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। लौटते वक्त रात करीब 2.30 बजे सामने से आ रहे वाहन की लाइट के कारण पिकअप चालक को सड़क पर खड़ा ट्रक नजर नहीं आया और हादसा (Bemetara Truck Accident) हो गया। सभी पथर्रा गांव के रहने वाले हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही बेमेतरा कलेक्टर रणवीर शर्मा, एसपी रामकृष्ण साहू और विधायक दीपेश साहू जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हाल जाना और 4 गंभीर घायलों को रायपुर एम्स भेजा। इनमें से एक की हालत गंभीर है। उसके सिर पर चोटें है। जबकि अन्य 3 के शरीर के कई हिस्सों में चोटें आई हैं।

इनकी हुई मौत : हादसे में 9 लोगों की मौत हुई है। जिनमें, भूरी निषाद (उम्र 50), नीरा साहू महिला (55 वर्ष), गीता साहू महिला (60 वर्ष), अग्निया साहू पति हगरु साहू महिला (60 वर्ष), मधु साहू पिता दिलीप साहू बालिका (5 वर्ष), खुशबू साहू पति दिलीप साहू महिला (39 वर्ष), रिकेश निषाद बालक (6 वर्ष) ट्विंकल निषाद बालिका (6 वर्ष) है।

23 लोग घायल
(1) कु. निशा यादव पिता जफला यादव बालिका उम्र 12 साल
(2) श्री मति मालती यादव पति विश्राम साहू महिला उम्र 38वर्ष
(3) डिंपल पति राजेश साहू उम्र बालिका 13वर्ष
(4)कविता पति तिजराम साहू महिला 40वर्ष
(5)सुकिया बाई पति रमेश देवांगन महिला 40वर्ष
(6)दुखिया बाई पति रामनाथ यादव महिला 45वर्ष
(7)हेमलता साहू पिता डुलेस्वर साहू बालिका 14वर्ष
(8) कु रेणुका साहू पति राजेंद्र साहू बालिका 14वर्ष
(9)उर्मिला बाई पति सुशील साहू महिला उम्र 50वर्ष
(10) उषा साहू पति संजय साहू महिला उम्र42वर्ष
(11) प्रेमु साहू पिता भीखम साहू पुरुष 36वर्ष
(12) लोकेश साहू पुरुष 20 वर्ष
(13) सुनीता साहू महिला 50 वर्ष
(14) रत्ना साहू महिला 50 वर्ष
(15) पूर्णिमा साहू बालिका 8वर्ष
(16) दीपिका साहू बालिका 12 वर्ष
(17) लोकपाल साहू बालक 12 वर्ष
,(18) पुन्नी यादव महिला 60 वर्ष
(19) अहिल्या बाई महिला 55 साल
(20) रामेश्वरी साहू महिला 28 वर्ष
(21) सोनबती महिला 60 वर्ष
(22) अज्ञात महिला 55 वर्ष
(23 )अज्ञात महिला 50 वर्ष

 

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button