Tuesday, October 15, 2024

Vishnu Dev Delhi Visit : आज दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे सीएम साय, दो मंत्रियों की नियुक्ति पर चर्चा!

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव खत्म होने के बाद से ही साय कैबिनेट (Vishnu Dev Sahay Delhi Visit) में बदलाव की चर्चा जारी है। नए चेहरे कौन होंगे, इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बुधवार को फिर दिल्ली के लिए रवाना होने वाले हैं। इस दौरान संगठन के बड़े नेताओं से उनकी मुलाकात होगी।

ads1

पिछले 3 सप्ताह में CM का यह दूसरा दिल्ली (Vishnu Dev Sahay Delhi Visit) दौरा है। इस बार मुख्यमंत्री सिर्फ अकेले दिल्ली में नहीं होंगे, बल्कि डिप्टी CM विजय शर्मा, अरुण साव और वित्त मंत्री ओपी चौधरी के भी जाने की खबर है। इस वजह से गुरुवार को होने वाला जनदर्शन भी स्थगित कर दिया गया है।

वर्तमान में सीएम सहित 11 मंत्री हैं। कुल विधायकों का 15 प्रतिशत मंत्री बनाने के नियम है। बृजमोहन अग्रवाल के सांसद बनने के बाद अब दो मंत्री और बनाए जा सकते हैं। यह मुख्यमंत्री के विवेक और विशेषाधिकार पर निर्भर है। हालांकि इसके लिए दिल्ली की सहमति भी ली जाएगी।

फिलहाल इस बात की ज्यादा संभावना है कि मंत्रिमंडल से एक ओबीसी विधायक को बाहर किया जा सकता है। इनकी जगह रायपुर पश्चिम से विधायक राजेश मुणत या फिर बिलासपुर से अमर अग्रवाल को जगह मिल सकती है। इनके अलावा दुर्ग से गजेंद्र यादव और कोंडागांव से लता उसेंडी को साय कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।

बीजेपी पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल करती है तो उसमें कई नाम हैं। जैसे अमर अग्रवाल, धरमलाल कौशिक, राजेश मुणत, लता उसेंडी, रेणुका सिंह। वहीं यदि नए चेहरे की बात की जाए तो भावना बोहरा, पुरंदर मिश्रा, गजेंद्र यादव समेत कई नाम हैं। पुराने चेहरों की अपेक्षा नए चेहरे को साय कैबिनेट में शामिल किए जाने की संभावना ज्यादा है।

 

Most Popular