Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश के सोनभद्र (Sonbhadra) जिले में एक व्यक्ति पर कई महिलाओं (7-8) को धोखा देकर शादी करने का आरोप लगा है। पीड़ितों में से एक की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी की पहचान राजन गहलोत के रूप में हुई है, और वह फरार है। उसकी तलाश जारी है।
रॉबर्ट्सगंज थाने (Sonbhadra) के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कालू सिंह ने बताया कि संत कबीर नगर की सहायक शिक्षिका किरण द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद राजन गहलोत के खिलाफ जांच शुरू की गई है। किरण तलाकशुदा हैं और उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी मुलाकात आरोपी से 2019 में हुई थी, जब उसने खुद को आबकारी विभाग में कार्यरत अधिकारी बताया था।
(Sonbhadra) आरोपी ने पीड़िता को बताया कि वह विधुर है और कुछ समय पहले उसकी पत्नी का निधन हो गया है। उसके कोई बच्चे नहीं हैं। इसके बाद, किरण आरोपी के जाल में फंस गई और 2022 में वाराणसी के एक मंदिर में उससे शादी कर ली। दोनों लगभग दो साल तक एक साथ रहे। इस दौरान, राजन ने घर बनाने का बहाना बनाकर किरण को 42 लाख रुपए का लोन लेने के लिए मनाने में सफल रहा।
किरण से पैसे हड़पने के बाद, राजन ने उसे बताया कि उसका ललितपुर में तबादला हो गया है और उसे वहां जाकर काम करना होगा। इसी बीच, पीड़िता को उसकी असलियत का पता चल गया। पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि राजन ने 2014 में अंबेडकर नगर की शिक्षिका सरिता से भी शादी की थी, और उनका एक बच्चा भी था, लेकिन यह रिश्ता विवाद के कारण समाप्त हो गया।
साल 2016 में सरिता ने अंबेडकर नगर के महिला थाने में राजन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। इस बीच, एक अन्य महिला नीलिमा सिंह ने भी पुलिस से संपर्क किया है, जिसने राजन पर गलत नौकरी के आधार पर उससे शादी करने का आरोप लगाया है। तीनों महिलाओं ने यह चिंता व्यक्त की है कि आरोपी ने संभवतः अन्य महिलाओं के साथ भी धोखाधड़ी की होगी।
(Sonbhadra) सूत्रों के अनुसार, राजन ने धोखे से लगभग 7 से 8 महिलाओं को अपने जाल में फंसाया है। इनमें से कुछ से उसने शादी की है, जबकि कुछ के साथ उसने शारीरिक संबंध बनाए हैं। एक पीड़िता, सरिता ने बताया कि वह अंबेडकर नगर की निवासी है और साल 2014 में मेट्रोमोनियल साइट के माध्यम से राजन से संपर्क में आई, जिसके बाद उसने उससे शादी कर ली।
(Sonbhadra) सरिता ने कहा, “मैंने 2014 में राजन से शादी की थी, लेकिन दो साल बाद उसने मुझसे मिलना बंद कर दिया। जब मुझे शक हुआ, तो मैंने उसकी सच्चाई जानने की कोशिश की और जो पता चला, उससे मैं हैरान रह गई। उसने 5-6 लड़कियों से शादी की है और सभी को अपने जाल में फंसाया है। मैंने 2016 में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।”