Wednesday, October 16, 2024

Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

Defense Minister Rajnath Singh : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) का गुरुवार को अचानक स्वास्थ्य अचनाक स्वास्थ्य बिगड़ने से उन्हें दिल्ली एम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग में एडमिट कराया गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रक्षा मंत्री को बैक पैन की शिकायत के चलते उनकी सेहत बिगड़ गई है। उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर ने स्थिति बेहतर बताई है।

ads1

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। एम्स में भर्ती रक्षा मंत्री की सेहत को लेकर अस्पताल के अधिकारियों ने दी अपडेट दिया है। एम्स की मीडिया प्रकोष्ठ की प्रभारी डॉक्टर रीमा दादा ने बताया कि रक्षा मंत्री की हालत में पहले से सुधार है। उनकी स्थिति अब सामान्य है। रक्षा मंत्री को डॉक्टर की नागरानी में रखा गया है।

इसके अलावा उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री की लगातार समय-समय पर जांच हो रही है। बता दें, राजनाथ सिंह को गुरुवार की सुबह एम्स में एडमिट कराया गया था। डॉक्टर ने बताया कि रक्षा मंत्री को पुराने नीजि वॉर्ड में शिफ्ट किया गया है।

Most Popular