Raghav Chadha Statement  : ‘धुरंधर’ अंदाज में राघव चड्ढा का पलटवार

Parliament News India : राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी करते हुए आम आदमी पार्टी के आरोपों को झूठा बताया है (Raghav Chadha Statement). उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ एक साजिश रची जा रही है. राघव के मुताबिक, वो पार्लियामेंट में जनता के मुद्दे उठाने गए हैं और एक दिन उनके खिलाफ फैलाया जा रहा झूठ जरूर बेनकाब होगा.

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने वीडियो जारी कर AAP के आरोपों को खारिज किया. उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है और सही समय पर हर झूठ का जवाब दिया जाएगा.

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) को राज्यसभा में पार्टी के डिप्टी लीडर पद से हटा दिया. इसके बाद पार्टी और कई नेताओं ने उन पर गंभीर आरोप लगाए. अब राघव ने ‘धुरंधर’ के डायलॉग ‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ के साथ आम आदमी पार्टी के आरोपों का जवाब दिया है.

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने अपने ऊपर लगाए जा रहे आरोपों को ‘झूठा’ करार दिया है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ साजिश रची जा रही है.

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने कहा कि पहले उन्होंने सोचा था कि उन्हें इन सबका जवाब नहीं देना चाहिए. लेकिन फिर उन्हें लगा कि एक झूठ को सौ बार बोला जाए तो कुछ लोग इसे सच न मान लें, इसलिए उन्होंने जवाब देने का फैसला लिया.

AAP के आरोपों पर दी सफाई

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने वीडियो में कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने तीन आरोप लगाते हुए ये कहा कि इन तीन आरोपों की वजह से हम राघव चड्ढा को पार्लियामेंट में बोलने का मौका नहीं देंगे. मैं एक-एक करके इन तीनों पर आपसे बात करना चाहूंगा.’

ये भी पढ़ें : CSK vs PBKS : चेपॉक में CSK का किला दरका, पंजाब ने ‘ऋतुराज सेना’ को पीटकर बनाए कई रिकॉर्ड

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) पर आरोप है कि जब विपक्ष पार्लियामेंट से वॉकआउट करता है, तो वह साथ नहीं देते. इस पर उन्होंने कहा, ‘ये सरासर झूठ है, सफेद झूठ है. मैं चुनौती देता हूं, एक भी ऐसा दिन बताइए जब विपक्ष ने वॉकआउट किया हो और मैंने साथ न दिया हो. पार्लियामेंट में हर जगह सीसीटीवी कैमरा है, रिकॉर्ड निकाल कर देख लीजिए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा.’

इंपीचमेंट मोशन पर भी दिया जवाब

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने बताया कि उन पर आरोप है कि उन्होंने चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इंपीचमेंट मोशन पर साइन करने से मना कर दिया. उन्होंने इस आरोप को झूठा बताते हुए कहा कि उन्हें पार्टी के किसी नेता ने इस पर साइन करने के लिए कहा ही नहीं.

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने दावा किया, ‘राज्यसभा में AAP के 10 सांसद हैं, जिनमें से 6-7 सांसदों ने खुद साइन नहीं किए, तो इसमें मेरी क्या गलती? और इस मोशन के लिए 50 सिग्नेचर चाहिए होते हैं, ऐसे में इतना हंगामा क्यों किया जा रहा है?’

ये भी पढ़ें : Ramayan Movie Update : ‘रामायण’ में रणबीर कपूर का डबल धमाका, राम के साथ इस अवतार में भी दिखेंगे

‘मैं हंगामा करने नहीं, मुद्दे उठाने गया हूं’

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने कहा कि उन पर आरोप लगाया गया कि वह डर गए हैं और बेकार मुद्दे उठाते हैं. इस पर उन्होंने कहा, ‘मैं पार्लियामेंट में शोर मचाने, चीखने-चिल्लाने या हंगामा करने नहीं गया. मैं वहां जनता के मुद्दे उठाने गया हूं.’

उन्होंने बताया कि उन्होंने GST, इनकम टैक्स, पंजाब के पानी, दिल्ली की हवा, सरकारी स्कूलों, पब्लिक हेल्थकेयर, इंडियन रेलवेज, मेंस्ट्रुअल हेल्थ, बेरोजगारी और महंगाई जैसे मुद्दों को उठाया है.

‘घायल हूं, इसलिए घातक हूं’ Raghav Chadha Statement

राघव चड्ढा (Raghav Chadha Statement) ने कहा कि कोई भी उनका चार साल का पार्लियामेंट रिकॉर्ड देख सकता है. वह इम्पैक्ट क्रिएट करने गए हैं, न कि हंगामा करने. उन्होंने कहा, ‘जो लोग आज मुझ पर झूठे आरोप लगा रहे हैं, हर झूठ को बेनकाब किया जाएगा. क्योंकि मैं घायल हूं, इसलिए घातक हूं.’

 

आप सांसद ने वीडियो में कहा, ‘आम आदमी पार्टी ने तीन आरोप लगाते हुए ये कहा कि इन तीन आरोपों की वजह से हम राघव चड्ढा को पार्लियामेंट में बोलने का मौका नहीं देंगे. राघव चड्ढा के पार्लियामेंट में बोलने पर रोक इसलिए लगाई गई क्योंकि उन्होंने ये तीन गलतियां कीं. मैं एक-एक करके इन तीनों पर आपसे बात करना चाहूंगा.’

ये भी पढ़ें : Mamata Helicopter Drone Incident : मुख्यमंत्री के हेलिकॉप्टर के सामने अचानक मंडराने लगा ड्रोन, मचा हड़कंप