Chhattisgarh News : प्रदेश में 17 फरवरी, सोमवार को सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday 17 February) रहेगा, जिसके कारण सरकारी कार्यालय, स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। यह आदेश त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मद्देनजर जारी किया गया है।
छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने इस सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday 17 February) के संबंध में एक अधिसूचना जारी की है, जिसमें स्पष्ट किया गया है कि यह आदेश केवल चुनाव वाले क्षेत्रों में लागू होगा।
विभागीय निर्देश के अनुसार, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए मतदान 17 फरवरी, सोमवार को होगा। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। ज्ञात हो कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव तीन चरणों में आयोजित किए जाएंगे, और पहले चरण का मतदान सोमवार को होगा।
इस संदर्भ में सामान्य प्रशासन विभाग ने पहले से ही आदेश जारी कर दिए थे। यह भी स्पष्ट किया गया है कि केवल उन क्षेत्रों में सार्वजनिक अवकाश लागू होगा, जहां चुनाव हो रहे हैं। अन्य क्षेत्रों में स्कूल और कॉलेज अपने सामान्य समय पर खुलेंगे।
इस दिन होंगे मतदान (Public Holiday 17 February)
नगर पालिका चुनाव के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए 17, 20 और 23 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। जानकारी के अनुसार, जिला पंचायत के मतदान के तुरंत बाद चुनाव परिणाम भी घोषित किए जाएंगे।
सार्वजनिक छुट्टियों का कैलेंडर (Public Holiday 17 February)
- महाशिवरात्रि: 26 फरवरी
- होली: 14 मार्च
- ईद-उल-फितर: 31 मार्च
- बैंकों की वार्षिक लेखाबंदी: 1 अप्रैल
- महावीर जयंती: 10 अप्रैल
- गुड फ्राइडे: 18 अप्रैल
- बुद्ध पूर्णिमा: 12 मई
- बकरीद: 7 जून
- स्वतंत्रता दिवस: 15 अगस्त
- कृष्ण जन्माष्टमी: 16 अगस्त
- ईद-ए-मिलाद: 6 सितंबर
- दशहरा: 2 अक्टूबर
- महात्मा गांधी का जन्मदिन: 2 अक्टूबर
- दीपावली: 20 अक्टूबर
- गुरु नानक जयंती: 5 नवंबर
- क्रिसमस: 25 दिसंबर

