Chhattisgarh News : निगमों में 6 पार्षद, 4 नगर पालिकाओं में 6 पार्षद और 14 नगर पंचायतों में 21 पार्षद निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। बसना नगर पंचायत में भाजपा की डॉ. खुशबू अग्रवाल को भी निर्विरोध अध्यक्ष (Municipal Body Elections) चुना गया है।
कई स्थानों पर कांग्रेस प्रत्याशियों (Municipal Body Elections) ने अपने नामांकन वापस ले लिए, जबकि कुछ जगहों पर भाजपा प्रत्याशी के अलावा किसी अन्य ने नामांकन दाखिल नहीं किया। कांग्रेस ने भाजपा पर प्रत्याशियों को डराने-धमकाने और खरीद-फरोख्त के आरोप भी लगाए हैं।
कांग्रेस ने भाजपा पर अपने प्रत्याशियों (Municipal Body Elections) को डराने-धमकाने और पैसे के बल पर चुनाव जीतने का आरोप लगाया है। वहीं, भाजपा ने इसे अपनी संगठनात्मक ताकत और जनता के समर्थन का परिणाम बताया है।
छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए 11 फरवरी को मतदान होगा और 15 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे। हालांकि, इन 23 वार्डों में भाजपा की जीत पहले ही तय हो चुकी है।
इन नगर निगमों में भाजपा को वॉकओवर (Municipal Body Elections)
बिलासपुर नगर निगम (वार्ड 13): कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का जाति प्रमाण पत्र न होने के कारण नामांकन रद्द हो गया, जिससे भाजपा के रमेश पटेल विजयी हुए।
कोरबा नगर निगम (वार्ड 18): भाजपा के नरेन्द्र कुमार देवांगन को कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश कुमार के नामांकन न भरने से वॉकओवर मिला।
रायगढ़ नगर निगम (वार्ड 18 और 45): कांग्रेस प्रत्याशी शीला साहू और खिरीलाल सिंह ठाकुर ने नाम वापस ले लिया, जिससे भाजपा के पूनम सोलंकी और नारायण पटेल विजयी घोषित हुए।
दुर्ग नगर निगम (वार्ड 21): कांग्रेस की मीरा सिंह के नाम वापस लेने से भाजपा की विद्यावती सिंह निर्विरोध विजयी हुईं।
भिलाई नगर निगम (वार्ड 35): कांग्रेस के मनोज सिन्हा ने नामांकन वापस लिया, जिससे भाजपा के चंदन यादव निर्विरोध विजयी हुए।
नगर पालिकाओं में भाजपा की जीत (Municipal Body Elections)
मुंगेली नगर पालिका: वार्ड 10 में धारनी पुरुषोत्तम राठौर और वार्ड 17 में भीखम शिवशंकर यादव निर्विरोध जीते।
दीपका नगर पालिका (वार्ड 8): भाजपा के आलोक परेडा के अलावा दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम वापस ले लिया, जिससे वे विजयी घोषित हुए।
सरायपाली नगर पालिका: वार्ड 5 से रोहित प्रधान और वार्ड 13 से गंगाराम पटेल को निर्विरोध जीत मिली।
कटघोरा नगर पालिका (वार्ड 13): भाजपा की शिवमती नीतू पटेल को वॉकओवर मिला।
नगर पंचायतों में भाजपा को बढ़त (Municipal Body Elections)
बसना नगर पंचायत: वार्ड 4 से आशीष साहू, वार्ड 11 से महेन्द्र सिंह और वार्ड 13 से गंगाराम पटेल निर्विरोध पार्षद बने। अध्यक्ष पद पर भाजपा की डॉ. खुशबू अग्रवाल को भी वॉकओवर मिला।
बिलाईगढ़ नगर पंचायत: वार्ड 2 में घनश्याम कहार, वार्ड 3 में मुकेश जायसवाल और वार्ड 8 में सौभाग्य शरण सिंह निर्विरोध विजयी हुए।
पथरिया नगर पंचायत: वार्ड 5 से मनोज कुमार पांडेय और वार्ड 7 से मेलाराम जायसवाल निर्विरोध पार्षद बने।
सीतापुर नगर पंचायत (वार्ड 14): भाजपा के विवेक कुमार नामदेव निर्विरोध विजयी हुए।
फिंगेश्वर नगर पंचायत (वार्ड 6): दीपक श्रीवास को वॉकओवर मिला।
डभरा नगर पंचायत: वार्ड 7 से राधा देवी टंडन और वार्ड 15 से जयशंकर पटेल निर्विरोध पार्षद चुने गए।
कोंटा, नया बाराद्वार, डोंडी, चिखलाकसा, बारसूर सहित अन्य नगर पंचायतों में भी भाजपा के प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए।