Prahlad Patel Statement : मध्यप्रदेश के पंचायत और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल (Minister Prahlad Patel) ने राजगढ़ में मंच से लोगों के मांग पत्रों को ‘भीख’ करार देते हुए सवाल उठाए।
शनिवार को सुठालिया में रानी अवंती बाई लोधी की मूर्ति के अनावरण के अवसर पर प्रहलाद पटेल ने कहा कि अब लोगों को सरकार से भीख मांगने की आदत हो गई है।
उन्होंने कहा कि लोग नेताओं को माला पहनाकर अपनी मांगों का पत्र सौंप देते हैं। प्रहलाद पटेल ने कहा कि नेता आते हैं, उन्हें एक टोकना तो कागज मिलते हैं। मंच पर माला पहनाई जाती है और एक पत्र थमा दिया जाता है। यह एक अच्छी आदत नहीं है।
हमें लेने के बजाय देने की सोच बनानी चाहिए। मैं दावे के साथ कहता हूं कि इससे आप सुखी होंगे और एक संस्कारवान समाज का निर्माण करेंगे। भिखारियों की फौज इकट्ठा करना समाज को मजबूत नहीं, बल्कि कमजोर करने का काम है।
मैंने कभी अपने लिए नहीं मांगा (Minister Prahlad Patel)
मंच से उन्होंने कहा कि क्या आप किसी ऐसे शहीद का नाम बता सकते हैं, जिसने किसी से भीख मांगी हो? मुझे नाम बताएं, फिर भी हम अपने कार्यक्रमों में आते हैं और चले जाते हैं। मैं केवल एक ही चीज़ की भीख मांगता हूं, और वह है नर्मदा की परिक्रमा, लेकिन मैं अपने लिए कभी नहीं मांगता। कोई भी यह नहीं कह सकता कि मैंने प्रहलाद पटेल को यह दिया है।
जीतू पटवारी ने उठाए सवाल (Minister Prahlad Patel)
प्रहलाद पटेल (Minister Prahlad Patel) के इस बयान पर मध्य प्रदेश पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने बीजेपी पर हमला किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि भाजपा का अहंकार अब जनता को भिखारी भी कहने लगा है।
यह दुख में डूबे लोगों की उम्मीदों और आंसुओं का अपमान है। ये चुनाव में झूठे वादे करते हैं और फिर मुकर जाते हैं। जब जनता उन्हें वादों की याद दिलाती है तो वे भिखारी कहने से भी नहीं चूकते। याद रखें भाजपा के ऐसे कई चेहरे कुछ समय बाद फिर आपकी चौखट पर वोटों की भीख मांगने आएंगे।

My spouse and I absolutely love your blog and find nearly all of your post’s to be exactly what I’m looking for. Would you offer guest writers to write content in your case? I wouldn’t mind producing a post or elaborating on many of the subjects you write in relation to here. Again, awesome web log!