Friday, March 7, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Mahtari Vandan Yojana : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस दिन जारी होगी महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त

Mahtari Vandan Yojana 13th Installment : छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त का बेस्रबी से इंतजार है। हालांकि ये इंतजार जल्द खत्म हो जाएगा। अभी तक महिलाओें को एक या दो तारीख को ही पैसे मिल जाते थे, लेकिन मार्च में छह दिन बीतने के बाद भी नहीं मिला है। दरअसल, आठ मार्च को योजना के एक साल होने और महिला दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर में महिला सम्मान का कार्यक्रम है। इसी कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय योजना की 13वीं किस्त महिला हितग्राहियों के खाते में पैसे भेजेंगे।

Mahtari Vandan Yojana CG : महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से शुरू की गई एक महत्वपूर्ण योजना है। इसके तहत छत्तीसगढ़ में महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाते हैं।

अब तक इस योजना के तहत विष्णु सरकार ने 12 किस्तें जारी कर चुकी हैं। वहीं अब 70 लाख महिलाओं को 13वीं किस्त का बेस्रबी से इंतजार है, जो जल्द ही खत्म हो जाएगा।

दरअसल, अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को 8 मार्च को महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की 13वीं किस्त के तहत प्रत्येक लाभार्थी महिला के खाते में एक-एक हजार रुपये की राशि भेजेगी।

यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उनके जीवन स्तर में सुधार लाने के उद्देश्य से शुरू की गई थी। राज्य सरकार महिलाओं की आर्थिक स्वायत्तता को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) के तहत हर महीने महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है, जिससे वे अपने छोटे-मोटे खर्चों को पूरा कर सकें और आत्मनिर्भर बन सकें।

सरकार द्वारा संचालित इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत अब तक लाखों महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं। यह योजना न केवल महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण में सहायक सिद्ध हो रही है, बल्कि उनके परिवारों की जरूरतों को पूरा करने में भी योगदान दे रही है।

महिला दिवस के अवसर पर इस राशि के मिलने से प्रदेश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक और कदम बढ़ाने का अवसर मिलेगा। छत्तीसगढ़ सरकार का यह कदम महिला कल्याण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती और सामाजिक उत्थान का लाभ मिलेगा।

 

 

Most Popular