CG NEWS : छत्तीसगढ़ के नगरीय निकाय चुनावों की मतगणना जारी है, जहां अधिकांश स्थानों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) बढ़त बनाए हुए है। मगर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी (Kunkuri Nagar Panchayat) से भाजपा को करारी हार मिली है।
कुनकुरी में (Kunkuri Nagar Panchayat) कांग्रेस प्रत्याशी विनय शील ने भाजपा के सुतबल यादव को हराकर अध्यक्ष पद पर कब्जा कर लिया। इस जीत से कांग्रेस को महत्वपूर्ण बढ़त मिली है, वहीं भाजपा को अपने मुख्यमंत्री के गढ़ में हार का सामना करना पड़ा।
राज्य में 10 नगर निगम, 49 नगर पालिका और 113 नगर पंचायतों में 11 फरवरी को मतदान हुआ था। कुल मतदान 72.48% दर्ज किया गया। इस बीच, धमतरी, भानुप्रतापपुर और पखांजूर में भाजपा ने अध्यक्ष पद पर जीत हासिल कर ली है, जबकि सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने बाजी मारी।
रायपुर से भाजपा की मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे ने अपनी जीत का दावा किया है और कहा कि राजधानी में बीजेपी का मेयर तय है। राज्यभर में 10 निगमों में से 9 में भाजपा बढ़त बनाए हुए है, जो पार्टी के लिए उत्साहजनक संकेत है।
हालांकि, मुख्यमंत्री (Kunkuri Nagar Panchayat) के क्षेत्र में कांग्रेस की जीत भाजपा के लिए एक बड़ा झटका साबित हो सकती है। विपक्षी दल इसे सरकार के प्रति जनअसंतोष के रूप में देख रहा है। अब देखना होगा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय इस हार पर क्या प्रतिक्रिया देते हैं और भाजपा इस चुनौती से कैसे निपटती है।
जानिए अब तक कौन कहां से जीता…..
धमतरी जिले के भखारा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा की जीत हुई है। भाजपा की ज्योति जैन ने जीत दर्ज की है।
धमतरी जिले के मगरलोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर कांग्रेस की जीत हुई है। कांग्रेस की लीलेश सुरेश साहू जीतीं है।
बलौदाबाजार जिले के सिमगा नगर पालिका में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत दर्ज की है।
बलौदाबाजार नगर पंचायत में कांग्रेस नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी गोपी साहू जीते।
सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस प्रत्याशी कुसुमलता राजवाड़े 196 वोट से जीतीं है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी देवन्ती साहू को हराया है।

I’m now not positive the place you are getting your information, however good topic. I must spend a while finding out much more or figuring out more. Thanks for great information I used to be looking for this info for my mission.