Kharsia Talent : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया की प्रतिभाशाली कलाकार किरण शर्मा (Kiran Sharma Kathak Dance) ने दिल्ली के टेक्निया ऑडिटोरियम में आयोजित सांस्कृतिक समारोह में अपनी कथक समूह नृत्य प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। जैसे ही मंच पर “छत्तीसगढ़ के खरसिया” का अनाउंसमेंट हुआ, वहां मौजूद दर्शकों और प्रतिभागियों के बीच गर्व की लहर दौड़ गई।
किरण शर्मा (Kiran Sharma Kathak Dance) की भाव-भंगिमा, ताल-लय और नृत्य की प्रस्तुति इतनी प्रभावशाली रही कि उन्हें कार्यक्रम में ‘बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड’ और सम्मान पत्र से नवाजा गया। ऋइस उपलब्धि पर न केवल किरण की फैमिली ने उन्हें ढेर सारी बधाइयां दीं, बल्कि खरसिया के निवासियों ने भी गर्व के साथ उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम के दौरान उनकी प्रस्तुति ने छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत की झलक प्रस्तुत की, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। किरण ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुओं और माता-पिता के आशीर्वाद को दिया। उनकी यह सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है, और खरसिया के नाम को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में एक अहम भूमिका निभाई है।

**prostafense**
ProstAfense is a premium, doctor-crafted supplement formulated to maintain optimal prostate function, enhance urinary performance, and support overall male wellness.
**manergy**
Manergy is an advanced male vitality supplement created to help support healthy testosterone levels