Illegal Sand Action Sakti  : रेत माफियाओं पर ताबड़तोड़ एक्शन, छापेमारी से मचा हड़कंप

Sakti Breaking News  : अवैध रेत उत्खनन और भंडारण के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है (Illegal Sand Action Sakti)। कलेक्टर अमृत विकास टोपनो के निर्देश पर तथा एसडीएम कावेरी मरकाम के मार्गदर्शन में तहसील सक्ती क्षेत्र में संयुक्त टीम ने छापेमारी कर अवैध रूप से जमा की गई रेत को जब्त किया।

संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण

तहसीलदार सक्ती के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम, जिसमें राजस्व निरीक्षक एवं संबंधित हल्का पटवारी शामिल थे, ने विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया। जांच (Illegal Sand Action Sakti) के दौरान कई जगहों पर बिना अनुमति के रेत का भंडारण पाया गया, जिस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे जब्त कर लिया गया ।

 

प्रशासन का सख्त संदेश

सक्ती जिले के कलेक्टर अमृत विकास टोपनो (Illegal Sand Action Sakti) ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध खनन और भंडारण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे मामलों में लगातार निगरानी रखी जाए और दोषियों पर कड़ी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

निगरानी बढ़ाने के निर्देश

एसडीएम कावेरी मरकाम (Illegal Sand Action Sakti) ने भी क्षेत्रीय अमले को सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही नियमित रूप से निरीक्षण अभियान चलाने की बात कही गई है, ताकि अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

ये भी पढ़ें : CSK vs PBKS : चेपॉक में CSK का किला दरका, पंजाब ने ‘ऋतुराज सेना’ को पीटकर बनाए कई रिकॉर्ड

जनता से सहयोग की अपील

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रेत उत्खनन (Illegal Sand Action Sakti) या भंडारण की जानकारी मिले तो इसकी सूचना तुरंत प्रशासन को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें : RR vs GT Match : वैभव सूर्यवंशी का ‘हल्लाबोल’ या गुजरात का पलटवार, आज कौन मचाएगा तहलका!

लगातार जारी रहेगा अभियान Illegal Sand Action Sakti

प्रशासन द्वारा यह भी स्पष्ट किया गया है कि यह कार्रवाई एक बार की नहीं है, बल्कि आगे भी इसी तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके (Illegal Sand Action Sakti)।

ये भी पढ़ें : Burgman Street 2026 Launch : भौकाली लुक और जबरदस्त परफॉर्मेंस, सुजुकी ने लॉन्च किया नया स्कूटर