Hospitality Courses : छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर (Hotel Management Admission 2026) में करियर बनाने का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है। नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (SIHM) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के अधीन संचालित यह संस्थान राष्ट्रीय होटल प्रबंधन एवं खानपान प्रौद्योगिकी परिषद (NCHMCT) से संबद्ध है और (Hotel Management Admission 2026) के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर रोजगार से जोड़ रहा है।
पर्यटन विभाग के तहत संचालित इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट रायपुर ने अल्प अवधि में ही 100 प्रतिशत प्लेसमेंट का उल्लेखनीय रिकॉर्ड स्थापित किया है। यहां से प्रशिक्षित विद्यार्थी देश के प्रतिष्ठित होटल समूहों में चयनित होकर कार्य कर रहे हैं, जिससे राज्य के युवाओं को बाहर जाकर अवसर तलाशने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। (Hotel Management Admission 2026) के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण के साथ उद्योग आधारित शिक्षा दी जा रही है।
नया रायपुर स्थित स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग द्वारा संचालित एक अग्रणी संस्थान है। यहां डिग्री, डिप्लोमा एवं व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए जाते हैं, जिनमें फूड प्रोडक्शन, बेकरी, हाउसकीपिंग, एफ एंड बी सर्विस जैसे कोर्स शामिल हैं। आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों के लिए पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना भी उपलब्ध है, जिससे (Hotel Management Admission 2026) सभी वर्गों के युवाओं के लिए सुलभ बन रहा है।
संस्थान द्वारा तीन वर्षीय पूर्णकालिक बीएससी हॉस्पिटैलिटी एवं होटल एडमिनिस्ट्रेशन कोर्स की कुल 80 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। डेढ़ वर्ष के डिप्लोमा कोर्स के पश्चात विद्यार्थी सीधे पांच सितारा होटलों में कार्य करने लगते हैं, जबकि तीन वर्षीय डिग्री कोर्स पूर्ण करने के बाद विद्यार्थियों को प्रारंभिक स्तर पर 15 से 25 हजार रुपये तक का स्टाइपेंड मिलता है। (Hotel Management Admission 2026) युवाओं को कम समय में सुरक्षित और सम्मानजनक करियर प्रदान कर रहा है।
Hotel Management Admission 2026 परीक्षा 25 अप्रैल को होगी
प्रवेश प्रक्रिया नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (NCHM JEE 2026) के माध्यम से की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है और अंतिम तिथि 25 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा 25 अप्रैल 2026 को आयोजित होगी, जिसके परिणाम मई 2026 में घोषित किए जाएंगे। ऑनलाइन काउंसलिंग जून 2026 से प्रारंभ होगी। परीक्षा कुल 120 अंकों की होगी, जिसमें इंग्लिश, न्यूमेरिकल एबिलिटी, लॉजिकल रीजनिंग, जनरल नॉलेज एवं सर्विस सेक्टर एप्टीट्यूड शामिल हैं। (Hotel Management Admission 2026) के लिए किसी भी विषय से 12वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं।

संस्थान की अधोसंरचना अत्याधुनिक है। यहां आधुनिक फूड प्रोडक्शन लैब, बेकरी लैब, एफ एंड बी सर्विस लैब, हाउसकीपिंग प्रैक्टिकल लैब, पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, खेल सुविधाएं एवं पृथक बालक-बालिका छात्रावास की व्यवस्था उपलब्ध है। आईएचएम रायपुर के विद्यार्थी ओबेरॉय होटल्स एंड रिसोर्ट्स, हयात होटल्स, कोर्टयार्ड बाय मैरियट, ताज ग्रुप, फेयरमोंट, सयाजी होटल्स, रिलायंस रिटेल, बर्गर किंग, बारबेक्यू नेशन, डोमिनोज एवं हल्दीराम जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में चयनित हुए हैं।
आईएचएम रायपुर ने राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। इससे स्पष्ट है कि (Hotel Management Admission 2026) छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भविष्य गढ़ने का एक स्वर्णिम अवसर है, जिससे न केवल युवाओं को रोजगार मिल रहा है बल्कि राज्य की होटल इंडस्ट्री को भी कुशल स्थानीय मानव संसाधन उपलब्ध हो रहा है।
