Monday, March 24, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

FISH FARMING : किसान ने सरकारी मदद से शुरू किया ये बिजनेस, अब सालाना कमा रहा 5 लाख से ज्यादा

Success Story : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार मछुआरों और मत्स्य पालन (FISH FARMING) करने वाले कृषकों की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए कई रियायतें प्रदान कर रही है।

मत्स्य पालन (FISH FARMING) को बढ़ावा देने के उद्देश्य से अनुसूचित जनजाति वर्ग और महिलाओं को 60 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है, जिससे ये वर्ग के लोग मछली पालन को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रहे हैं।

दंतेवाड़ा जिले के ग्राम मैलावाड़ा के प्रगतिशील कृषक जयराम कश्यप ने मत्स्य पालन (FISH FARMING) के माध्यम से अपनी आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करते हुए अन्य कृषकों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गए हैं। पारंपरिक खेती से सीमित आय प्राप्त करने वाले जयराम ने 2017 में अपनी पुश्तैनी भूमि पर तालाब बनाकर मत्स्य पालन की शुरुआत की।

उन्होंने मत्स्य विभाग (FISH FARMING) के मार्गदर्शन में इन योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपनी सवा एकड़ भूमि पर तालाब का निर्माण कराया और 2023-24 में 25 डिसमिल भूमि में पौंड-लाइनर भी स्थापित किया।

जयराम कश्यप ने उन्नत मत्स्य पालन तकनीक का उपयोग करते हुए रोहू, कतला, मृगल और कॉमन कॉर्प जैसी प्रजातियों का पालन किया है। उनके पौंड-लाइनर में सारंगी (फंगाल) जैसी मछलियों के बीजों का उत्पादन किया जाता है।

वैज्ञानिक तरीकों से मछलियों की देखभाल (FISH FARMING)

तालाबों में ऑक्सीजन की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित की जाती है और वैज्ञानिक तरीकों से मछलियों की देखभाल की जाती है। श्री कश्यप को मत्स्य पालन से सालाना लगभग 5.5 लाख रुपये का लाभ हो रहा है, जो उनकी कृषि आय से कई गुना अधिक है। उनके दोनों बेटे इस व्यवसाय में उनका सहयोग कर रहे हैं। स्थानीय बाजार में मछलियों की उच्च मांग के कारण उनकी मछलियां आसानी से बिक जाती हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार दे रही अनुदान (FISH FARMING)

छत्तीसगढ़ राज्य में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने के लिए मछुआरों को तालाब निर्माण, उपकरण, पूरक आहार और मत्स्य बीजों के लिए अनुदान दिया जा रहा है। जयराम कश्यप ने बताया कि वे अपने तालाब के निकट कुक्कुट शेड बनाकर आय के स्रोतों को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं।

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं और जयराम कश्यप जैसे प्रगतिशील किसानों के प्रयासों ने दंतेवाड़ा जिले में मत्स्य पालन को एक आकर्षक और स्थायी व्यवसाय बना दिया है। यह सफलता क्षेत्र के अन्य किसानों को भी मत्स्य पालन की ओर प्रेरित कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Most Popular