Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CM Jandarshan : आज प्रदेश की जनता से सीधे मिलकर समस्याएं दूर करेंगे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Raipur News : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अब सीधे जनता की समस्याएं सुनेंगे। आज से मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन कार्यक्रम (CM Jandarshan)  शुरू किया जा रहा है। ये जनदर्शन साप्ताहिक होगा। हर गुरुवार को या मुख्यमंत्री की उपलब्धता के आधार पर इसे रखा जाएगा। इसके साथ ही जनता के सुझाव, शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी भी इस माध्यम से प्राप्त करेंगे।

 

मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानाकरी लेंगें। लोगों की समस्या से अवगत होंगे और नागरिकों की समस्याओं को सुनकर एवं उनके यथासंभव त्वरित निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करेंगे।

 

जनदर्शन कार्यक्रम (CM Jandarshan) में प्रदेश भर के लोग आएंगे, जिनकी समस्या अलग-अलग विभागों से जुड़ी हो सकती है। इसलिए उन विभागों से जुड़े अफसर भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। लोगों की समस्याओं और शिकायतों के हिसाब से उसी समय मुख्यमंत्री अधिकारियों को निर्देशित करेंगे। इसके लिए मुख्यमंत्री आवास में सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

 

हर गुरुवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जनदर्शन चलेगा। यहां आम लोगों को सिविल लाइंस स्थित सीएम हाउस में एंट्री दी जाएगी। लोगों को अपनी समस्याओं का आवेदन मुख्यमंत्री के नाम लेकर जाना होगा। शिकायत से जुड़े दस्तावेज भी साथ रखने होंगे। इस दौरान मुख्यमंत्री जनता के सुझाव भी लेंगे, साथ ही शासकीय योजनाओं की उन तक पहुंच की जानकारी लेंगे।

 

बता दें कि सीएम जनदर्शन की शुरूआत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह की कार्यकाल में हुई थी। हालांकि 2018 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद कांग्रेस की सरकार बनी और भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने। इसके बाद जनदर्शन कार्यक्रम बंद हो गया था। सीएम हाउस में लोगों की समस्याओं से जुड़े आवेदन तो लिए जाते थे, पर सीएम लोगों से नहीं मिल पाते थे। अब विष्णुदेव साय इसे एक बार फिर इसे शुरू कर रहे हैं।

 

 

Most Popular