Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo : किरणदेव सिंह पर फिर भरोसा, दोबारा चुने गए छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष

Chhattisgarh News : किरणदेव सिंह (Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo) को एक बार फिर छत्तीसगढ़ भाजपा के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। इस घोषणा को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े ने किया।

वे देर रात रायपुर पहुंचे, जहां किरणदेव ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन भी उनके साथ थे।

गुरुवार रात को पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया पूरी की गई। चुनाव अधिकारी के रूप में नियुक्त किए गए खूबचंद पारख ने बताया कि नामांकन के लिए तीन सेट आए थे, जिनमें से सभी में किरणदेव सिंह (Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo) का नाम था।

चुनाव अधिकारी खूबचंद पारख ने प्रक्रिया के बारे में बताया कि किसी व्यक्ति को अध्यक्ष बनने के लिए 3 बार का सक्रिय सदस्य होना जरूरी है। 30 प्रस्तावक थे, केवल किरणदेव सिंह के नाम पर नामांकन जमा हुआ था।

विस चुनाव के बाद संभाला था पद (Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo)
किरण सिंह देव ने विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा अध्यक्ष का पद संभाला था। इससे पहले, वर्तमान उप मुख्यमंत्री अरुण साव भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे।

साव के नेतृत्व में भाजपा ने विधानसभा चुनाव में भाग लिया और चुनाव जीतने के बाद किरण सिंह देव को अध्यक्ष नियुक्त किया गया। किरण सिंह देव के कार्यकाल में भाजपा ने प्रदेश की 11 में से 10 लोकसभा सीटों पर शानदार जीत दर्ज की। राष्ट्रीय प्रतिनिधि पद के लिए भी 27 नेताओं ने नामांकन दाखिल किया है।

मेयर के बाद पहली बार में बने विधायक (Chhattisgarh BJP President Kiran Singh Deo)
किरण सिंह देव जगदलपुर से पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 में सफलता हासिल की, लेकिन वे पिछले कई वर्षों से पार्टी के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं।

1985 में वे छात्र संघ के अध्यक्ष बने और इसके बाद 1998 से 2000 तक भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया। 17 सितंबर 1962 को जन्मे किरण सिंह देव पेशे से वकील हैं और उन्होंने पार्टी में कई महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दी हैं।

वे 2002 से 2005 तक जिला अध्यक्ष, 2005 से 2009 तक प्रदेश महामंत्री, और 2014 तक प्रदेश कार्य समिति के सदस्य रहे। इसके अलावा, वे 2009 से 2014 तक जगदलपुर नगर निगम के महापौर भी रह चुके हैं।

 

Most Popular