Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

CG Rape Case : रक्षक बना भक्षक! पुलिसकर्मी ने चलती कार में लॉ की स्टूडेंट से किया दुष्कर्म

Raipur News : राजधानी में एक लॉ की स्टूडेंट से दुष्कर्म (CG Rape Case) का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक पुलिस जवान ने लॉ की स्टूडेंट से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस जवान ने नशीला पदार्थ पिलाकर अपनी ही कार में युवती से दुष्कर्म कर दिया।

जानकारी के अनुसार आरोपी जवान पुलिस अकेडमी चंद्रखूरी में पदस्थ है। पीड़िता की शिकायत पर FIR दर्ज की गई है। पुलिस ने आरोपी पुलिस आरक्षक को हिरासत में ले लिया है। यह माना थाना क्षेत्र का मामला है। पूरे मामले की जांच में माना पुलिस जुटी हुई है।

बता दें ​कि प्रदेशभर से लगातार लड़कियों के साथ रेप के मामले आ रहे हैं। इसे लेकर कांग्रेस राज्य सरकार पर लगातार बढ़ते अपराधों को लेकर घेर रही है।

वहीं राज्य सरकार प्रदेश में अपराधों में कमी आने की बात कह रही है। कुल मिलकार सत्ता पक्ष और विपक्ष प्रदेश में आपराधिक गतिविधियों को लेकर आमने सामने हैं।

लेकिन प्रदेश में जिस तरह से रेप, हत्या, चाकूबाजी और लूट की वारदात सामने आ रही है। इससे प्रदेश सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। अपराधिक लोगों में पुलिस और कानून का भय नजर नहीं आ रहा है। प्रदेश में चाकूबाजी और दुष्कर्म की घटनाएं आम बात हो गई है।

इसके पहले मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में दो नाबालिक से दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। 28 अगस्त को दोनों नाबालिग बच्चियां जिनकी उम्र महज 12 और 13 साल है। बाजार घूमने आई थीं। नाबालिग बच्चियों से आरोपियों की पहले से ही जान पहचान थी।

दोनों आरोपी बच्चियों को बहला फुसलाकर दिन भर अपने साथ घुमाते रहे, और जब शाम हुई तो जलप्रपात की ओर ले गए। जहां वाटर फॉल के पास बने विश्राम भवन में एक आरोपी ने बच्ची की साथ दुष्कर्म के कार्य को अंजाम दिया। वहीं दूसरी बच्ची को दूसरे आरोपी ने एक दूसरे जलप्रपात में बने सामुदायिक भवन में दुष्कर्म (CG Rape Case) की घटना को अंजाम दिया।

 

 

Most Popular