CG NEWS : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलि

Raipur News : छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र  की सीमा पर नारायणपुर (CG NEWS) के अबूझमाड़ के कुतुल इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। एनकाउंटर में शनिवार को जवानों ने 8 माओवादियों को ढेर कर दिया है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवान को दी श्रद्धांजलिसभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। इस मुठभेड़ में STF के 1 जवान नितिश एक्का शहीद हो गए। वहीं दो घायल हैं, जिन्हें रायपुर एयर लिफ्ट किया गया। इस साल जनवरी से अब तक 161 दिन में जवानों ने 141 नक्सली ढेर किए हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की ।पुलिस को सूचना मिली थी कि कुतुल, फरसबेड़ा, कोड़तामेटा इलाके में भारी संख्या में नक्सली मौजूद हैं। इसके बाद बस्तर संभाग के जगदलपुर, दंतेवाड़ा, कोंडागांव और कांकेर से DRG और STF के करीब 1400 जवानों ऑपरेशन के लिए भेजे गए।उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की ।पिछले 3 दिनों से DRG, ITBP, STF, और BSF जवानों ने ऑपरेशन चलाया था। मौके से बंदूक और भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक मिले हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने भी शहीद जवान को श्रद्धांजलि अर्पित की ।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा (CG NEWS) नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने रामकृष्ण अस्पताल भी पहुंचे। जहां घायल जवानों से की बात, डॉक्टरों को बेहतर इलाज के दिए निर्देश। बता दें कि कल नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ क्षेत्र में हुए नक्सली मुठभेड़ में दो जवान घायल हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा नक्सली मुठभेड़ में घायल जवानों से मुलाकात करने पहुंचे रामकृष्ण अस्पताल