June 28, 2025

Anganwadi Timings Changed : भीषण गर्मी में आंगनबाड़ी केंद्रों का बदला समय, अब इतने बजे खुलेंगे आंबा केंद्र

chhattisgarh News : भीषण गर्मी और लू से नन्हें बच्चों और आंगनबाड़ी (Anganwadi Timings Changed) कर्मियों को राहत देते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग ने आंगनबाड़ी केन्द्र के संचालन के समय में परिवर्तन किया है। इसके अनुसार अब छत्तीसगढ़ के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों के संचालन की अवधि सुबह 7 बजे से 9 बजे तक दो घंटे करने के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

गर्मी कम होने की स्थिति में 1 जुलाई तक पुनः सुबह 7 बजे से 11 बजे तक कार्य अवधि किया जाएगा और 1 जुलाई के बाद सुबह 9.30 से 3.30 बजे तक किया जाएगा। इस आशय का पत्र मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर से जारी (Anganwadi Timings Changed) किया गया है।

बता दें कि रायपुर, दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले में हीट इंडेक्स 50-60°C है। वहीं, बाकी सभी जिलों में हीट इंडेक्स 40-50°C के बीच है। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा तापमान रायगढ़ में 47.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। वहीं, बिलासपुर में 46.8 और रायपुर में पारा 46.4 डिग्री। 10 जिलों में पारा 44 डिग्री के पार पहुंच गया है।

छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी में मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। जांजगीर में ही अकेले चार मौतें हुई हैं। कांकेर में यूपी के ट्रक ड्राइवर ने हीट वेव से दम तोड़ा है। वहीं बिलासपुर में एक शख्स की मौत हुई है। रायगढ़ जिले में भी एक व्यक्ति की गर्मी से मौत हुई है।