Tuesday, October 15, 2024

Girlfriend Boyfriend Suicide Case : एक ही फंदे पर लटकती मिली छत्तीसगढ़ के प्रेमी जोड़े के शव ओडिशा में

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के देवभोग से लापता प्रेमी जोड़े (Girlfriend Boyfriend Suicide Case) का शव शनिवार को ओडिशा के जंगल में मिला। रविवार को चंदाहांडी पुलिस शव को ओडिशा से ले आई है। दोनों एक ही फंदे पर लटके मिले थे। जिसे एक साथ लपेटकर चंदाहांडी पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। प्रेमी जोड़ा 15 अप्रैल से लापता था।

ads1

दरअसल, ओडिशा पुलिस को लाश की जानकारी मिली थी। दोनों की पहचान कुम्हड़ी निवासी सुशील यादव (27) और मंधना निधि (18) के रूप में हुई। जिसके बाद दोनों स्टेट की टीम आई, लेकिन बॉर्डर विवाद की वजह से डेडबॉडी ले जाने से इनकार कर दिया। फिर परिजन और छत्तीसगढ़ पुलिस ऋषिझरन पहाड़ के लिए निकले।

खराब रास्ते से होकर झरन के पास बाइक से सुबह 8 बजे पहुंच गए। यहां से 100 मीटर पैदल चलने के बाद छत्तीसगढ़ वन सीमा खत्म हो जाती है। ओडिशा सीमा प्रवेश करते ही कुहड़ी जंगल की सीमा में प्रवेश किया। लगभग 4 किमी की पहाड़ की ऊंची चढ़ाई के बाद 9.45 बजे मौके पर पहुंचे।

शव वाहन पहाड़ की चढ़ाई नहीं चढ़ पाया। लगभग 7 किमी पहले ही वाहन छूट गया था। पुलिस पंचनामा कर दोनों डेडबॉडी को लपेटकर कंधे में कावड़ के सहारे नीचे तक पहुंची। 11 बजे तक ऋषिझरन से उतरकर साहसखोल पहुंच गए।

तेंदूपत्ता तोड़ने गए ग्रामीणों ने देखी थी लाश : देवभोग थाना क्षेत्र के साहसखोल इलाके के ग्रामीण ऋषिझरन इलाके में तेंदूपत्ता तोड़ने जाते हैं। बदबू आने पर ग्रामीणों ने 3 दिन पहले ही प्रेमी जोड़े की बॉडी (Girlfriend Boyfriend Suicide Case) और बाइक को देख लिया था। लेकिन डर के कारण वे केवल आपस में इसकी चर्चा कर रहे थे।

ओडिशा के सीमावर्ती थाना चंदाहांडी क्षेत्र के कूहड़ी जंगल में युवक-युवती की लाश मिली।

शुरुआत में उन्हें लगा कि शायद कोई जंगली जानवर मर गया है, लेकिन जब उन्होंने पास जाकर देखा तो युवक और युवती को एक ही फंदे पर पेड़ से लटका हुआ पाया। ओडिशा पुलिस ने कूहड़ी के जंगल से शव और बाइक बरामद किया था।

 

Most Popular