Saturday, February 15, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दुखद : बोरवेल में गिरा तन्मय नहीं बचाया जा सका, 84 घंटे बाद बाहर निकाला गया शव

बैतूल, एजेंसी। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मंडावी गांव में 55 फीट गहरे बोरवेल में फंसे आठ वर्षीय बच्चे तन्मय साहू को  बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि तन्मय की जान नहीं बच सकी। 84 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। बोरवेल से निकालने के बाद तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। आठनेर के थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया था कि मांडवी के सुनील साहू का आठ साल का बेटा तन्मय मंगलवार को शाम करीब पांच बजे पुराने बोरवेल में गिर गया था। सूचना मिलते ही मौके पर एसडीईआरएफ की टीम और पुलिस टीम पहुंची और बचाव का कार्य प्रारंभ किया गया। तन्मय करीब 50 फीट गहराई पर अटका हुआ था और बात कर रहा था। बोरवेल से करीब 30 फीट की दूरी पर बुलडोजर और पोकलेन मशीन की सहायता से सुरंग बनाने के लिए खोदाई प्रारंभ की गई थी। पोकलेन मशीन से करीब 50 फीट की गहराई तक खुदाई की गई, इसके बाद फंसे हुए बच्चे तक सुरंग बनाने का काम किया गया। तन्मय के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। तन्मय के माता–पिता ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई है कि बोरवेल से बाहर निकालने पर उन्हें बेटे का चेहरा तक नहीं दिखाया गया।

Most Popular