Tuesday, February 4, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

खराब रिजल्ट देने वाले स्कूलों के प्राचार्यो पर गिरी गाज, बदले प्रभार, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर कलेक्टर डॉ रवि मित्तल ने विगत दिवस जिले के सभी हायर सेकंडरी स्कूल और हाई स्कूल के प्राचार्यो की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में अधिवार्षिकी परीक्षा के परिणाम और स्कूल के शैक्षणिक गतिविधियों की भी जानकारी ली थी। कलेक्टर ने खराब रिजल्ट आने वाले स्कूलों के प्राचार्य को बदलने के निर्देश दिए थे। जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र यादव ने सभी स्कूलों के प्राचार्यों की बैठक लेकर कक्षा में शिक्षकों को मोबाइल ले जाने के लिए प्रतिबंधित किया था और समीक्षा के दौरान जिन स्कूलों का अधिवार्षिक परीक्षा परिणाम 50 प्रतिशत से कम आया है। उन स्कूलों के प्राचार्य को बदला गया और दूसरे प्राचार्य को प्रभार दिया गया है। इनमें मनोरा विकास खंड खरसोता, अलोरी, आस्ता और दुलदुला विकास खंड के कोरना प्राचार्य को हटा दिया गया है।

 

Most Popular