Thursday, May 1, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Women Clash Wave Pool : नहाने के दौरान वेव पूल में भिड़ गई महिलाएं, एक-दूसरे का बाल पकड़कर जमकर मारपीट

Korba News : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल (Women Clash Wave Pool) में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। महिलाओं के बीच मारपीट का वीडियो सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि महिलाएं एक-दूसरे को बाल पकड़कर पीट रही हैं। कार में भी तोड़फोड़ की गई। मामला सीएसईबी चौकी का है।

दरअसल, कोरबा नगर निगम की तरफ से संचालित वेव पूल शुरू से ही विवादों में घिर गया है। सोमवार को पूल में नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद (Women Clash Wave Pool) हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि बाहर निकालने के बाद भी मारपीट होती रही।

gif 44 1716223762

वेव पूल में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे। इस दौरान विवाद के बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। तभी किसी ने पूरी घटना का वीडियो बना लिया है। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे कुछ दिन पहले भी मारपीट की घटना सामने आई थी। वहीं, नहाने के दौरान एक मोबाइल भी चोरी हो चुका है।

विवाद के बाद कार का कांच भी तोड़ा गया

स्थानीय लोगों के मुताबिक, वेव पूल में अक्सर विवाद होते रहता है। सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। जबकि, कुछ ही दूरी पर सीएसईबी चौकी भी है। बावजूद इसके लगातार घटनाएं हो रही हैं। मारपीट के मामले में  दोनों पक्ष के लोग थाने पहुंचे थे, लेकिन इसकी शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई है। उन्हें समझाइश देकर छोड़ दिया गया है।

Most Popular