Wednesday, October 16, 2024

Women Dead Body : कुएं में मिला महिला का शव, दहेज के लिए हत्या का आरोप

Balrampur News : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के ग्राम पंचायत चेरा में महिला का शव संदिग्ध हालात में बुधवार को कुएं में मिला (Women Dead Body) है। शरीर पर मारपीट और चोट के निशान मिले हैं। मृतका पूजा यादव के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस इसी एंगल पर मामले की जांच कर रही है। मामला डिंडो चौकी क्षेत्र का है।

ads1

घटना के बाद से पति और ससुर फरार हैं। झारखंड के ग्राम लवालीकला निवासी पूजा यादव (22) की शादी ग्राम चेरा निवासी आशीष यादव के साथ 2 मई 2023 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। पूजा के परिजनों ने बताया कि शादी के दौरान पांच लाख रुपए नगद और दो लाख का सामान दहेज में दिया गया था।

आरोप है कि इसके बाद भी आशीष यादव दहेज में पैसों की मांग कर पत्नी पूजा को प्रताड़ित करता था। इस मामले में शुरुआती जांच के आधार पर पुलिस ने हत्या (Women Dead Body) की धारा 302, साक्ष्य छिपाने की कोशिश की धारा 201, 34 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।

पूजा के पिता राजेंद्र यादव ने बताया कि, बेटी ने लगातार पैसों की मांग कर ससुराल पक्ष से प्रताड़ित करने की बात बताई थी। जिस पर फरवरी में आशीष यादव के फोन पे अकाउंट पर 55 हजार रुपए भेजा गया था। एक मोबाइल भी खरीदकर दिया। इसके बाद भी प्रताड़ना नहीं रुकी और लगातार पैसों की मांग कर पूजा को प्रताड़ित करते रहे।

14 मई की रात करीब 11ः30 बजे पूजा के मायके वालों को पति आशीष यादव ने फोन पर सूचना दी कि पूजा किसी के साथ भाग गई है। मायके वालों ने सुबह 7 बजे अपने परिचित महेंद्र गुप्ता को उनके घर भेजा। महेंद्र गुप्ता को शक हुआ तो वे घर के पास स्थित कुएं के पास गए, जहां पूजा का शव दिखा।

Most Popular