Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Weather Forecast : सूर्यदेव ने दिखाया अपना रौद्र रूप, 11 जिलों का टेंपरेचर 40 डिग्री पार, रायगढ़ रहा सबसे गर्म

Weather Forecast CG : देशभर में राज्यों में मौसम (Weather Forecast) के कई रंग नजर आ रहे हैं। एक तरफ पहाड़ों पर बेमौसम बर्फबारी और बारिश से बाढ़ के हालात बन रहे हैं और दूसरी तरफ बढ़ता तापमान सारे रिकॉर्ड तोड़ने को तैयार है। सबसे ज्यादा बुरा हाल पूर्वी भारत का है। यहां के राज्य भीषण गर्मी का प्रकोप झेल रहे हैं, कई क्षेत्रों में तापमान असामान्य रूप से औसत से ऊपर बढ़ रहा है। वहीं छत्तीसगढ़ की बात करें तो मई का महीना शुरु हाेते ही सूरज आग उगल रहा है। प्रदेश के 11 जिलों टेंपरेचर 40 डिग्री पार हो गया है।

छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 4 दिन में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री बढ़ेगा। बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रायगढ़ में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.7 डिग्री नारायणपुर में रिकॉर्ड किया गया है।

प्रदेश में अगले 48 घंटों में बस्तर संभाग के सभी जिलों में उष्ण रात्रि होने से सुकमा और बीजापुर में में लू चलेगी। वहीं, प्रदेश के के 11 जिलों का तापमान 40 डिग्री से ऊपर है।

रायपुर में बुधवार को दिन का तापमान 42.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मई शुरू होते ही रायपुर में भीषण गर्मी पड़ने लगी है। मौसम भी पूरी तरह शुष्क हो गया है। वहीं, समुद्र से आने वाली नमी कम हो गई है। आज राजधानी में मौसम साफ रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 42 डिग्री और रात का पारा 27 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

प्रदेश में मई का महीना अच्छा खासा तपेगा। छत्तीसगढ़ और आसपास के सरहदी राज्यों में बादल हटने के साथ ही एक भी सिस्टम सक्रिय नहीं है। इस वजह से अभी बारिश के आसार नहीं है। राजधानी के साथ-साथ प्रदेश के दूसरे जिलों में भी दिन का तापमान सामान्य या उससे ज्यादा पहुंच गया है। मई में लू (Weather Forecast) जैसी स्थिति रहेगी। 

Most Popular