• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Tuesday, June 17, 2025
  • Login
palpalbharat
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
palpalbharat
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

Weather Forecast : लू का कहर तीन गुना ज्यादा रहने की आशंका, चपेट में सात राज्य

PalpalBharat by PalpalBharat
April 22, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
Weather Forecast: Heat wave's havoc is expected to be three times more, seven states in the grip

weather_ forecast

0
SHARES
0
VIEWS
FacebookXLinkedinWhatsapp
WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM
ADVERTISEMENT

CG NEWS : भारत के कई हिस्सों में भीषण गर्मी पड़ रही है और अधिकतम तापमान चार से छह डिग्री अधिक दर्ज किया गया है। इस बीच मौसम विभाग ने सात राज्यों में लू (Weather Forecast ) के कहर की चेतावनी दी है। इन राज्यों में सामान्य से तीन गुना ज्यादा दिनों तक लू चलने की आशंका है।

हालांकि, देश का राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में तेज हवाओं के चलते गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। यहां हल्के बादल भी हैं और थोड़ी बारिश होने पर लोगों को कुछ समय के लिए गर्मी से निजात मिल सकता है।

रविवार को देश के कई इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, ओडिशा और रायलसीमा, गांगेय पश्चिम बंगाल, झारखंड, विदर्भ, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। बिहार, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

इस महीने लू का दूसरा दौर : मौसम विभाग ने कहा कि गांगेय पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड और ओडिशा के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री सेल्सियस अधिक रहा और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, विदर्भ और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया। इस महीने में लू चलने का यह दूसरा दौर है।

पहले दौर में ये राज्य हुए प्रभावित : पहले दौर में ओडिशा, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और गुजरात के कुछ हिस्सों में जबरदस्त गर्मी (Weather Forecast ) पड़ी थी। विभाग के अनुसार, रविवार को झारखंड के बहरागोड़ा में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, ओडिशा के बारीपदा में 44.6 डिग्री सेल्सियस और पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में 44.5 डिग्री दर्ज किया गया। उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और विदर्भ के वाशिम में 43.6 डिग्री दर्ज किया गया।

सात राज्यों में लू का कहर : अल नीनो (Weather Forecast ) कमजोर होती स्थितियों के बीच, मौसम विभाग ने पहले अप्रैल-जून की अवधि के दौरान अत्यधिक गर्मी की चेतावनी दी थी। देश में इस समय लोकसभा चुनाव के लिए मतदान भी हो रहा है। चुनाव सात चरणों में हो रहा है। पहले चरण के चुनाव के लिए 19 अप्रैल को मतदान हुआ था।

मौसम कार्यालय ने कहा है कि अप्रैल में देश के विभिन्न हिस्सों में चार से आठ दिन लू चलने की आशंका है, जबकि सामान्य तौर पर एक से तीन दिन लू वाले दिन होते हैं। पूरे अप्रैल-जून की अवधि में सामान्यतः चार से आठ दिन की तुलना में दस से 20 दिन तक लू चलने का अनुमान है।

जिन क्षेत्रों में अधिक संख्या में लू वाले दिन देखे जाने का अनुमान जताया गया है उनमें मध्य प्रदेश, गुजरात, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, विदर्भ, मराठवाड़ा, बिहार और झारखंड शामिल हैं। कुछ स्थानों पर 20 से अधिक दिन तक लू चल सकती है।

भीषण गर्मी के कारण बिजली ग्रिड पर दबाव पड़ सकता है और इसके परिणामस्वरूप भारत के कुछ हिस्सों में पानी की कमी हो सकती है। आईएमडी सहित वैश्विक मौसम एजेंसियां भी साल के अंत में ला नीना की स्थिति बनने की उम्मीद कर रही हैं।

 

WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1
ADVERTISEMENT

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Weather Forecastभीषण गर्मी
ADVERTISEMENT
Previous Post

Woman Raped : पत्नी के सामने महिला से रेप, धर्म परिवर्तन के लिए किया मजबूर, 7 पर FIR

Next Post

Lok Sabha Election 2024 : वोटिंग से पहले ही BJP ने जीत ली ये लोकसभा 

PalpalBharat

PalpalBharat

Related Posts

CGBSE 12th Result 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 12th Result 2025 : 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर, 98.20% अंक; सुबह पेपर बांटते थे, अब प्रदेश में नंबर-1

May 7, 2025
CGBSE 10th Topper List 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 10th Topper List 2025 : छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : 76% छात्र हुए पास, ब्लड कैंसर से जूझ रही कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने किया टॉप

May 7, 2025
War Siren
मुख्य समाचार

War Siren: एयरस्ट्राइक के बाद आज बजेगा जंग वाला सायरन, छग के भिलाई समेत 259 जगहों पर हाई अलर्ट

May 7, 2025
Operation Sindoor
मुख्य समाचार

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर-भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया, 24 मिसाइल दागीं, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

May 7, 2025
CM Sai Meet Pm Modi
मुख्य समाचार

CM Sai Meet Pm Modi : दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा छग विकास का रोडमैप

March 18, 2025
Chaitanya Baghel
मुख्य समाचार

Chaitanya Baghel : रेड…फिर पथराव, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे समेत 15 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज

March 12, 2025
Load More
Next Post
Lok Sabha Election 2024 : वोटिंग से पहले ही BJP ने जीत ली ये लोकसभा 

Lok Sabha Election 2024 : वोटिंग से पहले ही BJP ने जीत ली ये लोकसभा 

RRB recruitment 2024 : टीटीई के 8 हजार पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए पूरा डिटेल…

RRB recruitment 2024 : टीटीई के 8 हजार पदों के लिए निकली वैकेंसी, जानिए पूरा डिटेल...

MI vs RR: Sandeep Sharma created havoc by taking five wickets, made a special record in IPL

MI vs RR : संदीप शर्मा ने पांच विकेट लेकर मचाई तबाही, IPL में बनाया खास रिकॉर्ड

छत्तीसगढ़

Jindal Steel

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

by PalpalBharat
May 22, 2025
0

International Biodiversity Day 2025

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

by PalpalBharat
May 23, 2025
0

Kiran Sharma Kathak Dance

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

by PalpalBharat
May 10, 2025
0

Bastar Weather Alert

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

by PalpalBharat
May 7, 2025
0

Load More
ADVERTISEMENT
palpalbharat

Pal Pal Bharat” एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो देश-विदेश से ताज़ा, सटीक और त्वरित समाचार प्रस्तुत करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीति, प्रदेशों की खबरें, आपदा-प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, अपराध, खेल और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रोज़ाना अपडेट्स मिलते हैं।

देश-विदेश

Peshawar Tree Arrest : 125 वर्षों से पेड़ ‘गिरफ्तार’ है, 24 घंटे लोहे की जंजीरों में बंधा रहता है! आखिर इसका क्या अपराध है

Nargis Fakhri : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर एक्स बायफ्रेंड को मारने का आरोप, हो सकती है उम्रकैद

US Election Result 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रुझानों में उलटफेर, जानिए किसने बनाई बढ़त

Wedding : मंडप पर दुल्हनिया संग ले रहा था 7 फेरे, तभी तेजाब लेकर आ धमकी 40 साल की महिला, फिर….

Sheikh Hasina : ऐसे ढाका से दिल्ली नहीं पहुंच गईं शेख हसीना, भारत को उड़ाने पड़े दो राफेल

Nepal Accident : लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें, 7 की मौत… 50 से ज्यादा लापता

छत्तीसगढ़

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

Chhattisgarh Weather Rainfall Alert : ‘सूरज’ की गर्मी उतारेगी ‘वर्षा’, जमकर चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

March Closing Corporation Zone : 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे ये कार्यालय, छुट्टी हुई कैंसिल! लेकिन देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d