• About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact
Monday, June 16, 2025
  • Login
palpalbharat
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News
No Result
View All Result
palpalbharat
No Result
View All Result
Home मुख्य समाचार

Vishnu Cabinet Meeting : भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने समेत विष्णु कैबिनेट में लिए गए कई अहम फैसले

PalpalBharat by PalpalBharat
July 9, 2024
in मुख्य समाचार
Reading Time: 1 min read
Vishnu Cabinet Meeting : भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने समेत विष्णु कैबिनेट में लिए गए कई अहम फैसले
0
SHARES
0
VIEWS
FacebookXLinkedinWhatsapp
WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.16 PM
ADVERTISEMENT

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ पुलिस भर्ती में अब स्थानीय युवाओं को 5 साल की छूट मिलेगी, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 प्रदेश में पूर्ण रूप से लागू कर दिया गया है, 47 हजार 90 आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया। लोगों की समस्याओं को दूर करने अलग से ‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग‘ बनाया गया है। मंत्रालय में हुई साय कैबिनेट की बैठक में ये फैसले लिए गए हैं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के कैबिनेट में शासकीय समानों की खरीदी गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की रोकथाम के मद्देनजर आज एक बड़ा फैसला लिया है। कैबिनेट ने सीएसआईडीसी के माध्यम से खरीदी में भ्रष्टाचार की शिकायतों को देखते हुए इसके सभी रेट कान्ट्रेक्ट को जुलाई माह के अंत तक निरस्त करने का निर्णय लिया है। गौरतलब है कि पूर्ववर्ती सरकार ने जेम पोर्टल से खरीदी पर रोक लगा दी थी, शासकीय सामग्री की खरीदी में दिक्कत, गुणवत्ता का अभाव एवं भ्रष्टाचार की शिकायतें काफी बढ़ गई थी।

साय सरकार ने इसको गंभीरता से लेते हुए न सिर्फ भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का फैसला लिया है, बल्कि जेम के माध्यम से खरीदी की व्यवस्था को फिर से बहाल कर शासकीय सामग्री की खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित की है। विष्णु सरकार का यह फैसला सुशासन की दिशा में एक और कदम है।

WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1 WhatsApp Image 2025 06 12 at 11.18.15 PM 1
ADVERTISEMENT

कैबिनेट बैठक में छत्तीसगढ़ शासन भण्डार क्रय नियम 2002 के (यथा संशोधित 2022) में संशोधन प्रारूप का अनुमोदन किया गया। राज्य शासन के सभी विभाग आवश्यकतानुसार सामग्री, वस्तुओं एवं सेवाएं, जिनकी दरें एवं विशिष्टियां भारत सरकार के डीजीएसएण्डडी की जेम वेबसाइट में उपलब्ध हों, का क्रय जेम वेबसाईट से नियमानुसार निर्धारित प्रक्रिया पालन कर करेंगे। अतिरिक्त आवश्यकता होने पर सामग्री, वस्तु एवं सेवाओं के क्रय के संबंधित विभागों को वित्त विभाग से अनुमति लेना होगा।

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में बैठक में इसके अलावा और कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के लिए भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को छत्तीसगढ़ राज्य में पूर्ण रूप से लागू करने का निर्णय लिया गया। नई शिक्षा नीति के तहत कक्षा 5वीं तक बच्चों को स्थानीय भाषा-बोली में शिक्षा दिए जाने का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही प्री-प्राइमरी से 12 वीं तक सबको शिक्षा उपलब्ध कराने की अनुशंसा की गई है। इस नवीन शिक्षा नीति के तहत समतामूलक और समावेशी शिक्षा प्रदान करने के साथ ही प्रचलित शैक्षणिक संरचना 10+2 के स्थान पर 5+3+3+4 लागू किया गया है।

बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा वन अधिकार अधिनियम के तहत व्यक्तिगत वन अधिकार पत्रधारकों की मृत्यु होने पर वारिसानों के नाम पर काबिज वन भूमि का हस्तांतरण राजस्व या वन अभिलेखों में दर्ज करने संबंधित कार्यवाही के लिए प्रक्रिया प्रारूप का अनुमोदन किया गया। इससे भविष्य में नक्शा का जिओ रिफ्रेंसिंग होने से भूखण्ड का आधार नंबर भी लिया जाएगा। इसका उपयोग नामांतरण, सीमांकन, बटवारा आदि में किया जाएगा।

छत्तीसगढ़ सशस्त्र सहायक प्लाटून कमाण्डर (नर्सिंग), प्रधान आरक्षक (नर्सिंग), मेल नर्स, फिमेल नर्स, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग असिस्टेंड, कम्पाउण्डर, ड्रेसर, आरक्षक (बैण्ड), आरक्षक (श्वान दल) भर्ती प्रक्रिया वर्ष-2023 के तहत छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासियों को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा में 05 वर्ष की छूट प्रदान की जाएगी। यह छूट अनारक्षित वर्ग को निर्धारित अधिकतम आयु सीमा के अतिरिक्त एक बार के लिए 05 वर्ष की छूट एवं आरक्षित वर्ग को पहले से 05 वर्ष की आयु शिथिलीकरण के अतिरिक्त, एक बार के लिए, निर्धारित आयु सीमा में 05 वर्ष की और छूट प्रदान की जाएगी।

प्रदेश में राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के सफल क्रियान्वयन, सुशासन एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए एक पृथक विभाग ‘‘सुशासन एवं अभिसरण विभाग‘‘ का गठन किया गया है। जिसमें ई-समीक्षा, ई-लोकसेवा गारंटी एवं डिजिटल सेक्रेटरियेट को शामिल किए जाने के संबंध में मंत्रिपरिषद द्वारा छत्तीसगढ़ शासन कार्य (आवंटन) नियम में संशोधन के प्रारूप का अनुमोदन किया गया। पूर्व में ये शाखाएं सामान्य प्रशासन विभाग में थी।

नवा रायपुर में आवासहीन, आर्थिक रूप से कमजोर और निम्न वर्ग के परिवारों को आवास मुहैया के लिए पंजीयन की तिथि में तीन वर्ष की वृद्धि कर दी गई है। राज्य सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत नवा रायपुर में आवासों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें हितग्राहियों को न्यूनतम मूल्य में आवास प्रदान करने के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों को यथावत् रखा गया है। आवासों के पंजीयन की तिथि को 31 मार्च 2024 से बढ़ाकर 31 मार्च 2027 तक कर दिया गया है। इस निर्णय से अभी तक रिक्त मकानों के पंजीयन में वृद्धि होगी।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की तर्ज पर छत्तीसगढ़ राज्य राजधानी क्षेत्र (State Capital Region) तथा संबंधित प्राधिकरण की स्थापना के लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन तैयार करने की प्रक्रिया के लिए नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण को अधिकृत किया गया है और इसके लिए आवास एवं पर्यावरण विभाग को प्रशासकीय विभाग बनाया गया है। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा चालू वित्तीय वर्ष की बजट में 5 करोड़ रूपए का प्रावधान किया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य संवर्ग के भारतीय वन सेवा में वर्ष 1992 से 1994 तक के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक के पद पर पदस्थ 06 अधिकारियों को गैर-कार्यात्मक आधार पर यथास्थान प्रधान मुख्य वन संरक्षक स्तर के समतुल्य वेतनमान 01 जनवरी 2024 से प्रदान करने हेतु भारत सरकार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, से सहमति प्राप्त की जाएगी। इसी तरह अधीक्षण अभियंता (सिविल) से मुख्य अभियंता (सिविल) के पद पर पदोन्नति के लिए निर्धारित न्यूनतम अवधि 05 वर्ष में केवल एक बार के लिए 01 वर्ष की छूट प्रदान करने का निर्णय भी कैबिनेट ने लिया

कैबिनेट की बैठक में छत्तीसगढ़ प्रदेश के जरूरतमंद सर्वेक्षित 47 हजार 90 आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ राज्य सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के तहत 01 अप्रैल से 30 अप्रैल 2023 तक प्रदेश में कुल 59.79 लाख परिवारों का सर्वेक्षण पूर्ण किया गया, जिसमें 47 हजार 90 परिवार ऐसे पाए गए जो आवासहीन है, किन्तु उनका नाम सामाजिक आर्थिक एवं जातिगत जनगणना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में नहीं है। ऐसे आवासहीन परिवारों को मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण से आवास स्वीकृत करने का निर्णय लिया गया।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

ADVERTISEMENT
Previous Post

Baramkela Hospital : ओपी चौधरी ने बरमकेला 50 लाख की लागत से ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट निर्माण का किया भूमिपूजन

Next Post

Patwari Suspended : हड़ताल के बीच एक रिश्वतखोर पटवारी को किसान की शिकायत पर एसडीएम ने किया निलंबित

PalpalBharat

PalpalBharat

Related Posts

CGBSE 12th Result 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 12th Result 2025 : 12वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : कांकेर के अखिल सेन बने टॉपर, 98.20% अंक; सुबह पेपर बांटते थे, अब प्रदेश में नंबर-1

May 7, 2025
CGBSE 10th Topper List 2025
मुख्य समाचार

CGBSE 10th Topper List 2025 : छत्तीसगढ़ 10वीं बोर्ड रिजल्ट 2025 : 76% छात्र हुए पास, ब्लड कैंसर से जूझ रही कांकेर की इशिका और जशपुर के नमन ने किया टॉप

May 7, 2025
War Siren
मुख्य समाचार

War Siren: एयरस्ट्राइक के बाद आज बजेगा जंग वाला सायरन, छग के भिलाई समेत 259 जगहों पर हाई अलर्ट

May 7, 2025
Operation Sindoor
मुख्य समाचार

Operation Sindoor : ऑपरेशन सिंदूर-भारत ने पहलगाम हमले का बदला लिया, 24 मिसाइल दागीं, 100 से ज्यादा आतंकी ढेर

May 7, 2025
CM Sai Meet Pm Modi
मुख्य समाचार

CM Sai Meet Pm Modi : दिल्ली में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री को सौंपा छग विकास का रोडमैप

March 18, 2025
Chaitanya Baghel
मुख्य समाचार

Chaitanya Baghel : रेड…फिर पथराव, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे समेत 15 कांग्रेसियों के खिलाफ FIR दर्ज

March 12, 2025
Load More
Next Post
Patwari Suspended : हड़ताल के बीच एक रिश्वतखोर पटवारी को किसान की शिकायत पर एसडीएम ने किया निलंबित

Patwari Suspended : हड़ताल के बीच एक रिश्वतखोर पटवारी को किसान की शिकायत पर एसडीएम ने किया निलंबित

India Vs Zimbabwe: Third T20 today, World Cup squad's Sanju, Yashasvi and Shivam join the team

India Vs Zimbabwe : तीसरा टी-20 आज, वर्ल्ड कप स्क्वॉड के संजू, यशस्वी और शिवम टीम से जुड़े

Sanya Malhotra: Sanya Malhotra's killer avatar in golden saree

Sanya Malhotra : गोल्डन साड़ी में छाया सान्या मल्होत्रा का कातिल अवतार

छत्तीसगढ़

Jindal Steel

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

by PalpalBharat
May 22, 2025
0

International Biodiversity Day 2025

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

by PalpalBharat
May 23, 2025
0

Kiran Sharma Kathak Dance

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

by PalpalBharat
May 10, 2025
0

Bastar Weather Alert

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

by PalpalBharat
May 7, 2025
0

Load More
ADVERTISEMENT
palpalbharat

Pal Pal Bharat” एक हिंदी न्यूज़ पोर्टल है जो देश-विदेश से ताज़ा, सटीक और त्वरित समाचार प्रस्तुत करता है। इस प्लेटफ़ॉर्म पर राजनीति, प्रदेशों की खबरें, आपदा-प्रबंधन, कृषि, स्वास्थ्य, अपराध, खेल और कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर रोज़ाना अपडेट्स मिलते हैं।

देश-विदेश

Peshawar Tree Arrest : 125 वर्षों से पेड़ ‘गिरफ्तार’ है, 24 घंटे लोहे की जंजीरों में बंधा रहता है! आखिर इसका क्या अपराध है

Nargis Fakhri : एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन पर एक्स बायफ्रेंड को मारने का आरोप, हो सकती है उम्रकैद

US Election Result 2024 : अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव रुझानों में उलटफेर, जानिए किसने बनाई बढ़त

Wedding : मंडप पर दुल्हनिया संग ले रहा था 7 फेरे, तभी तेजाब लेकर आ धमकी 40 साल की महिला, फिर….

Sheikh Hasina : ऐसे ढाका से दिल्ली नहीं पहुंच गईं शेख हसीना, भारत को उड़ाने पड़े दो राफेल

Nepal Accident : लैंडस्लाइड के बाद नदी में बह गईं दो बसें, 7 की मौत… 50 से ज्यादा लापता

छत्तीसगढ़

Jindal Steel : जिंदल स्टील के 20 हजार से अधिक कर्मचारी देंगे एक दिन का वेतन, सीमावर्ती गांवों के पुनर्वास में निभाएंगे भूमिका

International Biodiversity Day 2025 : अपनी ही आवाज बनी दुश्मन! विलुप्ति की ओर पहाड़ी मैना, पैंगोलिन भी संकट में

Kiran Sharma Kathak Dance : कथक नृत्य से चमका खरसिया का नाम, किरण शर्मा को दिल्ली में मिला बेस्ट परफॉर्मेंस अवॉर्ड

Bastar Weather Alert : “बस्तर में आंधी-ओले की तबाही, अगले 5 दिन रहेंगे भारी, रायपुर और बिलासपुर में गर्मी का कहर”

Chhattisgarh Weather Rainfall Alert : ‘सूरज’ की गर्मी उतारेगी ‘वर्षा’, जमकर चलेगी आंधी, गिरेंगे ओले, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट…

March Closing Corporation Zone : 30 और 31 मार्च को खुले रहेंगे ये कार्यालय, छुट्टी हुई कैंसिल! लेकिन देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • छत्तीसगढ़
  • मौसम
  • नौकरी
  • राजनीति
  • विश्व
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • राशिफल
  • खेल
  • फोटो स्टोरी
  • English News

Copyright © 2025 - Pal Pal Bharat | All Rights Reserved

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d