Tuesday, October 15, 2024

Video : सरकार ने पूरा जोर लगा लिया, मगर गरीब की झोपड़ी नहीं खरीद पाई

Trending Video Today: सोशल मीडिया में एक वीडियो (Video) वायरल है। वीडियो चीन का बताया गया है। इसमें देखेंगे कि एक झोपड़ी बीच रोड पर बनी है। रोड के दोनों तरफ आसमान छूती आलीशान इमारतें हैं।

ads1

कहा गया कि चीन की सरकार ने एक प्रोजेक्ट के तहत आलीशान शहर बनाने का प्लान तैयार किया। इसे अमल में लाना भी शुरू कर दिया। शहर बनाने के लिए लोगों से जमीनें भी खरीदनी शुरू कर दी गईं।

मगर इसमें एक गरीब शख्स ने अपनी झोपड़ी बेचने से इनकार कर दिया। चीन की सरकार ने पूरा जोर लगा दिया मगर उस झोपड़ी नहीं खरीद पाई। फिर सरकार ने झोपड़ी छोड़कर आलीशान प्रोजेक्ट पर काम करना शुरू कर दिया।

कुछ ही समय में आलीशान शहर बनकर तैयार हो गया। मगर झोपड़ी अपनी ही जगह ही रही। आलीशान शहर में सड़क के बीचोबीच झोपड़ी से जुड़ा वीडियो (Video) अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। वीडियो कब और चीन में किस प्रांत का है, इसकी जानकारी नहीं है।

मगर 14 सेकंड के इस वीडियो (Video) में चीन की सरकार को झुकाने वाली झोपड़ी जरूर नजर आती है। इसमें देखेंगे कि रोड के दोनों तरफ फर्राटा भरते हुए वाहन गुजर रहे हैं। पार्किंग में लग्जरी वाहन और बाइक खड़ी हैं। दोनों तरफ आसमान छूती इमारतें भी हैं। मगर इन सबमें सबसे पहले निगाह उस झोपड़ी और पेड़ पर ही जाती है।

 

 

मालूम हो कि शहर के बीचोबीच बनी इस झोपड़ी का वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर छाया हुआ है। इसपर नेटिजन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं।

वीडियो एक्स पर @TansuYegen नाम के हैंडल से शेयर किया है। इसके साथ ही कैप्शन दिया गया है कि चीन के शहर की सड़क को घर के करीब बनाना पड़ा, क्योंकि मालिक ने घर बेचने से इनकार कर दिया।

Most Popular