मुख्य समाचार

Vibha Devvrat Singh : दिवंगत विधायक की पत्नी ने भूपेश बघेल पर लगाये गंभीर आरोप

CG NEWS : लोकसभा चुनाव प्रचार के बीच खैरागढ़ के राजा दिवंगत देवव्रत सिंह की पत्नी विभा सिंह (Vibha Devvrat Singh) ने एक वीडियो कर पूर्व सीएम और राजनांदगांव प्रत्याशी भूपेश बघेल पर आरोप लगाया है। विभा सिंह ने वीडियो में कहा है कि देवव्रत पद्मा सिंह को देवव्रत की पत्नी बताकर कांग्रेस वोट मांग रही है।

विभा ने कहा कि भूपेश बघेल और पद्मा सिंह ने मिलकर महल को खत्म किया। महल पर पत्थर बरसाए, हमारे ऊपर जानलेवा हमला करवाया। हमारे महल को बंद करवा कर महल की राजनीति खत्म कर दी। कांग्रेस पार्टी से हमारे परिवार का बरसो पुरान रिश्ता रहा है लेकिन राजा देवव्रत सिंह के जिंदा रहते हुए उन्हें खून के आंसू रुलाए और उनको पार्टी से बाहर आना पड़ा।

WhatsApp Image 2023 07 22 at 20.54.24 1

विभा सिंह (Vibha Devvrat Singh) ने वीडियो जारी कर कि जब तक राजा साहब जिंदा थे । वह खून के आंसू रोते उनके निधन के बाद कभी उनकी मूर्ति बनाकर। जो पद्मा सिंह को प्रेजेंट वाइफ बता कर कांग्रेस वोट मांग रही है। जिस महिला ने 11 करोड रुपए लेकर क्षेत्र को छोड़ चुकी है ।

उसने बच्चों को छोड़ दिया राजा देवव्रत सिंह को छोड़ दिया, उस औरत को लाकर बार-बार भूपेश बघेल और यशोदा वर्मा प्रेजेंट वाइफ बताकर वोट कलेक्ट कर रहे हैं। इस बात का सबूत और वीडियो भी मेरे पास है। वे ऐसा करके वोट कलेक्ट करने की कोशिश कर रहे हैं।

विभा सिंह ने कहा कि राजनांदगांव क्षेत्र के लोगों को बहका कर भूपेश बघेल बहुत गलत कर रहे हैं उन्हें ऐसा नही करना चाहिए। पद्मा का हमारे राज घराने से कोई लेना-देना नहीं है। जो महिला तलाक करके पैसे लेकर सब कुछ छोड़कर जा चुकी है।

झूठी बाते करके वोट मांगा जा रहा है। मैं क्षेत्र वासियों से जनता अपील करती हूं की अपने उज्जवल भविष्य के लिए सही पार्टी चुने और अपना अच्छा भविष्य देखकर वोट करें।

विभा सिंह के बयान पर कांग्रेस संचार विभाग प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला ने कहा विभा सिंह भारतीय जनता पार्टी के हाथों खेल रही है। सारा राजनांदगांव राज परिवार और छत्तीसगढ़ का एक-एक व्यक्ति जानता है। स्वर्गीय देवराज सिंह की असामयिक मौत क्यों हुई थी। पारिवारिक कलह की सूत्रधार कौन थी ।यह बात किसी से नही छुपी। जो देवव्रत सिंह की नहीं हुई वह कांग्रेस की कहां होगी ।

 

Related Articles

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
Back to top button