Thursday, October 17, 2024

Urban Administration : शहरों में दौड़ेगा विकास का पहिया, सरकार ने जारी किया इतने करोड़ का फंड

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ के नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत क्षेत्रों में विकास का पहिया दौड़ने वाला है। दरअसल, राज्य सरकार ने सोमवार को पार्षदों को फंड जारी किए गए हैं। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के विभाग ने प्रदेश के 166 नगरीय निकायों को 65 करोड़ 72 लाख 24 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि आवंटित की है।

ads1

राज्य की 14 नगर निगमों को 21 करोड़ 96 लाख रुपए का फंड मिला है। वहीं 44 नगर पालिकाओं को 19 करोड़ 46 लाख 24 हजार 500 रुपए और 108 नगर पंचायतों को 24 करोड़ 30 लाख रुपए जारी किए गए हैं। चुंगी क्षतिपूर्ति मद के तहत ये राशि दी गई है। बता दें कि इसी साल नवंबर-दिसंबर में नगरीय निकाय चुनाव प्रस्तावित है। इसके पहले ये फंड जारी किए गए हैं।

3 नगर निगमों को 2-2 करोड़ : रायपुर, भिलाई और बिलासपुर नगर निगम को सबसे ज्यादा पार्षद निधि जारी की गई है। हर एक निगम को 2 करोड़ दस लाख रुपए मिले हैं। वहीं बीरगांव, धमतरी, रिसाली, भिलाई-चरोदा और चिरमिरी नगर निगमों में प्रत्येक को एक करोड़ 20 लाख रुपए दिए गए हैं।

इसके अलावा जगदलपुर, रायगढ़ और अंबिकापुर नगर निगमों में प्रत्येक को 1 करोड़ 44 लाख रुपए का फंड मिला है। विभाग ने दुर्ग नगर निगम को 1 करोड़ 80 लाख रुपए, राजनांदगांव को 1 करोड़ 53 लाख रुपए और कोरबा नगर निगम को 2 करोड़ एक लाख रुपए की पार्षद निधि जारी की है।

नगर पालिकाओं को भी मिले फंड

तिल्दा-नेवरा, कोंडागांव, मुंगेली और मनेंद्रगढ़ नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 49 लाख 50 हजार रुपए
गोबरा नवापारा, बलौदाबाजार, बेमेतरा, कांकेर और दीपका नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 47 लाख 25 हजार रुपए
गरियाबंद, बागबहरा, सरायपाली, अहिवारा, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, तखतपुर, रतनपुर, कटघोरा, सारंगढ़, बलरामपुर और शिवपुर-चर्चा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 33 लाख 75 हजार रुपए
बालोद, जामुल, खैरागढ़, अकलतरा, जशपुर नगर, बैकुंठपुर और पंडरिया नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 45 लाख रुपए
कुनकुरी और डोंगरगढ़ नगर पालिकाओं को 54-54 लाख रुपए
बड़े बचेली, किरंदुल, सक्ती, खरसिया और सूरजपुर नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 40 लाख 50 हजार रुपए
आरंग नगर पालिका को 38 लाख 25 हजार रुपए
भाटापारा को 69 लाख 75 हजार रुपए
महासमुंद को 67 लाख 50 हजार रुपए
दल्लीराजहरा और कवर्धा नगर पालिकाओं में प्रत्येक को 60 लाख 75 हजार रुपए
जांजगीर नगर पालिका को 56 लाख 25 हजार रुपए
चांपा को 60 लाख 74 हजार 500 रुपए की पार्षद निधि दी गई

Most Popular