Traffic Safety Rules : छत्तीसगढ़ में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार की रात महासमुंद और धमतरी जिलों के लिए काल बनकर आई, जहाँ अलग-अलग हादसों में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। महासमुंद में जहाँ दो बाइकों की टक्कर में दो घरों के चिराग बुझ गए, वहीं धमतरी में एक अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को कुचल दिया। पुलिस अब इन दोनों मामलों की तफ्तीश में जुट गई है।
मेले की खुशियां मातम में बदलीं (Traffic Safety Rules)
पहला बड़ा हादसा महासमुंद के बागबाहरा-फिंगेश्वर रोड पर हुआ। रायपुर के मंदिर हसौद निवासी श्रवण धीवर (21) अपने दोस्त राहुल के साथ खल्लारी मेला देखकर घर लौट रहा था। इसी दौरान ओवरटेक की कोशिश में पीछे से आ रही एक अन्य बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस भिड़ंत में श्रवण और दूसरी बाइक पर सवार नासिर हुसैन (राजनांदगांव) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं।
धमतरी में साइकिल सवार को कुचला
वहीं, धमतरी के अर्जुनी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने (Traffic Safety Rules) आई। 41 वर्षीय पूरण मटियारा एक शादी समारोह से साइकिल पर लौट रहा था, तभी रात करीब 2 बजे आमदी गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि पूरण के शरीर का निचला हिस्सा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
सुरक्षा ही बचाव, प्रशासन की अपील
हादसों के बढ़ते ग्राफ को देखते (Traffic Safety Rules) हुए पुलिस ने आम नागरिकों से यातायात नियमों का सख्ती से पालन करने की अपील की है। हेलमेट पहनना, शराब पीकर गाड़ी न चलाना और ओवरटेकिंग के दौरान सावधानी बरतना ही जान बचाने का एकमात्र तरीका है।
