GST Reforms : 22 सितंबर से देशभर में लागू होने जा रहे जीएसटी रिफॉर्म से आम लोगों की जेब पर सीधा असर होने वाला है। इस बदलाव के तहत बहुत सी चीजें सस्ती होंगी और दिवाली पर खरीदारों को बड़ी राहत मिलने वाली है। आम जरूरत की वस्तुओं में विशेष तौर पर टीवी, AC, फ्रिज के दामों में गिरावट आएगी। जीएसटी काउंसिल ने TV, AC और फ्रिज पर जीएसटी दर को 28% से घटाकर 18% कर दिया है। इस बदलाव का सीधा फायदा (TV Price Cut) खरीदारों को मिलेगा।
विशेष तौर पर 32 इंच से बड़े TV पर अब 28% की जगह 18% GST लागू होगा। इसका मतलब यह है कि जितना बड़ा टीवी होगा, उतना बड़ा फायदा खरीदार को मिलेगा। दिवाली के मौके पर हर साल टीवी, फ्रिज जैसी चीजों की बिक्री बढ़ जाती है, खासकर 43 इंच, 50 इंच, 55 इंच और 65 इंच की टीवी की बिक्री। इस बार जीएसटी में कटौती के कारण इनकी बिक्री और अधिक बढ़ (TV Price Cut) सकती है। 32 इंच से बड़े टीवी के दाम में यह कटौती सीधे बचत के रूप में दिखेगी।
इस बदलाव के साथ जीएसटी (TV Price Cut) अब चार स्लैब की जगह केवल दो स्लैब में लागू होगा। 22 सितंबर से 12% और 28% स्लैब हटकर सिर्फ 5% और 18% स्लैब ही रहेंगे। इसके बाद आम आदमी से जुड़ी ज्यादातर चीजों के दाम घटेंगे और दिवाली के मौके पर खरीदारी और भी फायदेमंद साबित (TV Price Cut) होगी।
TV साइज एवरेज प्राइस पहले 28% GST अब 18% GST कुल बचत
43 इंच ₹35,000 ₹9,800 ₹6,300 ₹3,500
50 इंच ₹45,000 ₹12,600 ₹8,100 ₹4,500
55 इंच ₹50,000 ₹14,000 ₹9,000 ₹5,000
65 इंच ₹70,000 ₹19,600 ₹12,600 ₹7,000
