Thursday, October 17, 2024

Telangana Election : 119 सीटों पर वोटिंग, एक्टर अल्लू अर्जुन, जूनियर NTR और पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने वोट डाला

Telangana Election Voting 2023 LIVE Update : तेलंगाना की 119 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग (Telangana Election) जारी है। यह शाम 5 बजे तक चलेगी। चुनाव आयोग के मुताबिक, सुबह 9 बजे तक 8.52% मतदान हो चुका है।

ads1

 

पूर्व क्रिकेटर और जुबली हिल्स से कांग्रेस कैंडिडेट मोहम्मद अजहरुद्दीन ने परिवार के साथ वोट डाला। AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने भी हैदराबाद में वोटिंग की।

एक्टर अल्लू अर्जुन हैदराबाद के जुबली हिल्स एरिया में वोट डालने पहुंचे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री जी किशन रेड्‌डी, मुख्यमंत्री KCR के बेटे और मंत्री KTR, बेटी के कविता ने भी बंजारा हिल्स में वोटिंग की।

हैदराबाद में एक्टर जूनियर NTR अपने परिवार के साथ वोट डालने आए।

इसके अलावा साउथ के सुपर स्टार, अल्लू अर्जुन, जूनियर NTR, चिरंजीवी और ऑस्कर विनिंग सॉन्ग नाटू-नाटू के म्यूजिक कंपोजर MM किरावाणी ने भी मतदान किया।

 

राज्य में 3.17 करोड़ से ज्यादा वोटर्स हैं। इनमें 8 लाख लोग पहली बार वोट डालेंगे। नेशनल और स्टेट लेवल की कुल 109 पार्टियों के 2290 कैंडिडेट्स मैदान में हैं। राज्य में 35 हजार 655 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

इनमें 511 केंद्र संवेदनशील हैं। ये सभी छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की सीमा से लगे हैं और नक्सल प्रभावित हैं। सुरक्षा के लिए सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स की 100 से ज्यादा कंपनियां तैनात की गई हैं। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।

तेलंगाना विधानसभा का कार्यकाल 16 जनवरी 2024 को खत्म होने वाला है। यहां पिछली बार दिसंबर 2018 में विधानसभा चुनाव हुए थे और तेलंगाना राष्ट्र समिति (TRS) ने सरकार बनाई थी। चंद्रशेखर राव दूसरी बार CM बने थे। TRS का नाम अब BRS (भारत राष्ट्र समिति) हो गया है।

पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस उम्मीदवार मोहम्मद अजहरुद्दीन ने परिवार के साथ वोट डाला।

इस बार के चुनाव में सत्तारूढ़ BRS, कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। साल 2018 में BRS को 88, कांग्रेस को 19 सीटें मिली थीं। वहीं, भाजपा के खाते में केवल एक सीट आई थी।

Most Popular