Wednesday, April 30, 2025
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Sukma Naxal Attack : जवानों-नक्सलियों के बीच जमकर गोलीबारी, मारा गया खूंखार नक्सली

Naxal Attack In Sukma : सुकमा जिले के किस्टाराम थाना क्षेत्र के टेटमड़गु इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ (Sukma Naxal Attack) हुई। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। घटनास्थल से हथियार, विस्फोटक सहित नक्सली सामग्री बरामद किया। वहीं अभी मौके पर इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। घटना की पुष्टि एसपी किरण चव्हाण ने की है।

जानकारी के अनुसार किस्टाराम थाना टेटमड़गु इलाक़े में सुरक्षा बल संयुक्त टीम डीआरजी व कोबरा 208 व 204 बटालियन के जवान निकले थे। सोमवार की सुबह 6 बजे टेटमड़गु इलाके के सुरक्षा बल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुआ। जवानों ने नक्सलियों की गोलीबारी का जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया। घटनास्थल विस्फोटक सहित नक्सली सामग्री बरामद होने की खबर है।

Most Popular