Sonia Gandhi : कांग्रेस ने जारी की राज्यसभा उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, इस राज्य से चुनाव लडे़ंगी सोनिया गांधी 

Rajya Sabha Chunav : भारतीय जनता पार्टी के बाद अब कांग्रेस (Sonia Gandhi) ने भी आगामी राज्यसभा चुनाव 2024 के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट भी जारी कर दी है। कांग्रेस ने राजस्थान, बिहार, हिमाचल प्रदेश और महाराष्ट्र से एक-एक उम्मीदवारों को टिकट सौंपा है।

इसमें राजस्थान से सोनिया गांधी, बिहार से अखिलेश प्रसाद सिंह, हिमाचल प्रदेश से अभिषेक मनु सिंघवी और महाराष्ट्र से चंद्रकांत हंडोरे को चुनावी मैदान में उतारा है। कांग्रेस की तरफ से पहली बार सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने का आधिकारिक ऐलान किया गया है। हालांकि, आज ही वह अपना नामांकन दाखिल करेंगी।

छवि