Sonakshi Sinha Hot Photo : सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) अपनी शादी के बाद से सोशल मीडिया पर आए दिन सुर्खियां बटौरती रहती हैं। अब हाल ही में बीते दिन शनिवार को दिल्ली में इंडिया कॉउचर वीक 2024 का इवेंट हुआ था जहां बॉलीवुड के कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की थी। लेकिन इस इंडिया कॉउचर वीक में अगर किसी के लुक ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा था तो वो थीं सोनाक्षी सिन्हा। एक्ट्रेस शादी के बाद पहली बार रैंप पर दिखीं। इस इवेंट में उन्होंने डिजाइनर डॉली जे के लिए शोस्टॉपर का काम किया।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा हमेशा अपने बोल्ड और स्टनिंग लुक्स को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं बटौरती रहती हैं। हाल ही में बीते दिन इंडिया कॉउचर वीक 2024 इवेंट के चौथे दिन एक्ट्रेस को देखा गया था।
इस इवेंट में उनके लुक ने सभी फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया था। सोनाक्षी सिन्हा ने रैंप वॉक के दौरान पिंक कलर का बेहद ही शानदार थाई स्लिट गाउन पहना हुआ था।
एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल के साथ शादी के बाद पहली बार रैंप पर दिखीं। और इस इवेंट में उन्होंने डिजाइनर डॉली जे के लिए शोस्टॉपर का काम किया था।
अपने इस आउटलुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने रिवीलिंग गाउन के साथ हाई हील्स पहना हुआ था। लाइट मेकअप और बालों को कर्ली स्टाइल लुक देकर वो बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं।
रैंप वॉक के दौरान एक्ट्रेस काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं। उनका ये कॉन्फिडेंस देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
एक्ट्रेस ने इस दौरान एएऩआई को इंटरव्यू देते हुए अपनी शादी में पहनी हुए आउटफिट को लेकर बात की। साथ ही ब्राइडल के कपड़ों में चल रहे ट्रेंड को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि अब जल्दी ही सिंपल वाली दुल्हन का ट्रेंड आने वाला है।