July 10, 2025

Smriti Irani : अमेठी में स्मृति ईरानी के साथ हो गया खेला, गांधी परिवार के करीबी को बढ़त

Smriti Irani Result Update : लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की अहम सीटों पर खेला होता नजर आ रहा है। अमेठी और सुल्तानपुर लोकसभा सीट पर बीजेपी पीछे चल रही हैं। भाजपा की दो कद्दावर नेता स्मृति ईरानी (Smriti Irani) और मेनका गांधी (Maneka Gandhi) शुरुआती काउंटिंग में काफी पीछे चल रही हैं।

अमेठी से स्मृति ईरानी चुनाव मैदान में हैं। उनके अलावा इंडिया गठबंधन से कांग्रेस उम्मीदवार किशोरी लाल शर्मा हैं। बसपा से नन्हे सिंह चौहान हैं। आज सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हो गई है। ताजा रुझान में कांग्रेस के किशोरी लाल शर्मा 9500 वोट से आगे चल रहे हैं।

वहीं सुल्तानपुर में मेनका गांधी 1872 वोट से पीछे चल रही हैं। उनके मुकाबले में इंडी गठबंधन के प्रत्याशी रामभुआल निषाद बढ़त बनाए हुए हैं।

कंगना रनौत मंडी से 14734 वोटों से आगे चल रही हैं. अरुण गोविल पहले मेरठ से पीछे थे लेकिन अब वो 9841 वोटों से आगे हैं. हेमा मालिनी मथुरा सीट से 34748 वोटों से आगे हैं. मनोज तिवारी- 15347 वोट से आगे, निरहुआ-1745 वोटों से पीछे, रवि किशन- 9463 से आगे, शत्रुघ्न सिन्हा- 802 वोटों से पीछे, राज बब्बर- 28487 वोटों से आगे चल रहे हैं.